विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, भाई की शादी में लहंगा पहन कैसे खूब इतराईं जेनेलिया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Apr 2015 03:44 PM (IST)

जेनेलिया डिसूजा ने भले ही रितेश देशमुख से शादी के बाद फिल्‍मों में नजर आना कम कर दिया है, मगर अपनी क्‍यूटनेस और चुलबुलेपन की वजह से वह आज भी अपने फैस के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में वह अपने भाई की वेडिंग सेरेमनी में रितेश देशमुख

News Article Hero Image

मुंबई। जेनेलिया डिसूजा ने भले ही रितेश देशमुख से शादी के बाद फिल्मों में नजर आना कम कर दिया है, मगर अपनी क्यूटनेस और चुलबुलेपन की वजह से वह आज भी अपने फैस के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में वह अपने भाई की वेडिंग सेरेमनी में रितेश देशमुख के साथ धूम-धड़ाका करती नजर आईं।

सलमान ने ट्विटर पर सोनाक्षी का उड़ाया मजाक!

इस दौरान जेनेलिया बहुत ही प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल और गोल्डेन कलर का लहंगा पहन रखा था, जो उन पर बहुत फब रहा था। उस पर से वह हंसते हुए तो कमाल की लग रही थीं।

देखिए, आरसीबी की बस में ये क्या कर रहे हैं विराट-अनुष्का

जेनेलिया के पति यानी रितेश भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने पठानी सलवार, जैकेट के साथ पगड़ी पहन रखी थी और वह भी कमाल के लग रहे थे। वैसे भी उनकी और जेनेलिया की जोड़ी बॉलीवुड में हिट है। रितेश ने ट्विटर पर भी शादी की एक तस्वीर शेयर की है और नव वर-वधू को बधाई दी है।