विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े नहीं, छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी जेनेलिया, वो भी....

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 02 Oct 2015 09:53 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने शादी के बाद से ही कैमरे से दूरी बनाकर रखी थी क्योंकि वो मातृत्व सुख का आनंद उठा रही थीं। अब खबर है कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। एक टीवी कमर्शियल से जेनेलिया स्क्रीन पर वापसी करेंगी। इस कमर्शियल में उनके

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने शादी के बाद से ही कैमरे से दूरी बनाकर रखी थी क्योंकि वो मातृत्व सुख का आनंद उठा रही थीं। अब खबर है कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आएंगी।

इंतजार खत्म, रिलीज हुआ 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर

एक टीवी कमर्शियल से जेनेलिया स्क्रीन पर वापसी करेंगी। इस कमर्शियल में उनके साथ कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। जेनेलिया ने एक्टर रितेश देशमुख से शादी साल 2012 में की थी। पिछले साल नवंबर में जेनेलिया ने एक बेटे को जन्म दिया था।

जेनेलिया ने बताया, 'प्रेगनेंसी के बाद मेरा चेहरा और स्किन डल हो गई थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने आईना देखना ही बंद कर दिया था।'

जेनेलिया इस कमर्शियल में बताएंगी कि बेबी के आने के बाद हर चीज किस तरह से बदल जाती है। स्किन को संभालने के लिए क्या-क्या कदम उठाने होते हैं।

दीपिका बोलीं, शेविंग से उम्रदराज नहीं होती महिलाएं