यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इमरान के घर लड़की ने किया हंगामा, बोली किया था शादी का वादा
नई दिल्ली। किसर किंग इमरान हाशमी की फीमेल फैन्स की भरमार है। फीमेल फैन्स इमरान को बहुत पसंद करती है। हुआ यूं कि जब इमरान हाशमी अपनी फिल्म एक थी डायन क ...और पढ़ें

नई दिल्ली। किसर किंग इमरान हाशमी की फीमेल फैन्स की भरमार है। फीमेल फैन्स इमरान को बहुत पसंद करती है। हुआ यूं कि जब इमरान हाशमी अपनी फिल्म एक थी डायन के स्पेशल प्रीमियर में जाने वाले थे। तब एक लड़की इमरान के घर पहुंची और कहने लगी कि इमरान ने मुझसे शादी का वादा किया था।
इस बात से इमरान और इमरान का पूरा परिवार खासा परेशान दिखा। गौरतलब है उस महिला का नाम रश्मि सिंह बताया जा रहा है। इमरान हाशमी के घर जाकर इस महिला ने हंगामा मचा दिया और कहने लगी कि इमरान और मेरे फिजिकल रिलेशन भी है। अपना काम साधने के बाद इमरान ने मुझे छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस लड़की की मनोस्थिति ठीक नहीं है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में लगी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

