विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशांत और अंकिता ने तय की शादी की तारीख!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 18 Jun 2015 10:24 AM (IST)

आखिरकार छोटे पर्दे की चर्चित जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जाता है कि सुशांत और अंकिता पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार छोटे पर्दे की चर्चित जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जाता है कि सुशांत और अंकिता पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं।

आमिर खान ने अपने फ्लैट पर रखीं 4 लड़कियां!

कुछ सालों से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक साथ ही रह रहे हैं। अब खबर है कि दोनों अगले साल शादी की योजना बना रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'जब कभी भी दोनों से पूछा गया है कि वे शादी कब कर रहे हैं तो उनका हमेशा कहना होता है कि जल्द ही हम इस बारे में घोषणा करेंगे। हालांकि 'पीके' की सक्सेस पार्टी में भी जब सुशांत से पूछा गया तो उनका कहना था कि अगले साल नवंबर में शादी करेंगे हैं।' इसका मतलब सुशांत और अंकिता ने आखिर तय कर लिया उन्हें कब शादी करनी है।

प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए मिला 10 करोड़ का ऑफर?

एक्टर ने उनकी लेडीलव अंकिता को उनके नए साल के सेलिब्रेशन में दुबई में प्रपोज किया था। सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर भी प्रपोज किया था।

सूत्र ने बताया, 'सुशांत इन दिनों एमएस धोनी की बायोपिक की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके बाद वे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म शुरू करने से पहले ब्रेक लेंगे।'

करीना के सामने मीडिया से पहले ही खुल गया था शाहिद का राज

सूत्र ने यह भी बताया, 'एक्टर इस साल तो बिजी हैं। अगले साल का पहला हिस्सा साजिद की फिल्म के प्रमोशन के लिए रिजर्व रखा है। साल के अंत का समय शादी के लिए रखा गया है।' सुशांत से बातचीत नहीं हो पाई।