विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लारा दत्‍ता ने किया खुलासा, किसके कहने पर की 'सिंह इज ब्लिंग'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Sep 2015 12:54 PM (IST)

लारा दत्‍ता फिर से बॉलीवुड में वापस आ चुकी हैं और इस वक्‍त कई फिल्‍में उनके हाथ में हैा। फिलहाल इन दिनों वो अपनी फिल्‍म 'सिंह इज ब्लिंग' के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्‍म में अक्षय कुमार और एमी जैक्‍सन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। लारा दत्ता फिर से बॉलीवुड में वापस आ चुकी हैं और इस वक्त कई फिल्में उनके हाथ में हैा। फिलहाल इन दिनों वो अपनी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मगर लारा दत्ता इसमें एमिली के एक अनोखे और चुलबुले किरदार में नजर आएंगी। उनके मुताबिक, ऐसा किरदार जिसे दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे।

सलमान के विवादित शो में नजर आ सकते हैं शाहरुख

इसी सिलसिले में बातचीत करते हुए लारा दत्ता ने कहा कि उन्हें यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि आज की अभिनेत्रियों को चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प किरदार निभाने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से गुजरे जमाने की तुलना में आज बहुत ही अच्छी स्थिति है। मैं कभी प्रोड्यूसर्स के पास यह कहने नहीं गई कि कि मैं वापस आ चुकी हूं और काम करने के लिए तैयार हूं। मैं महसूस करती हूं कि आप ऐसे समय में हैं जब अभिनेत्रियों के लिए अच्छे किरदार गढ़े जा रहे हैं। सच में खुशकिस्मत हूं जो मुझे किरदार निभाने को ऑफर किए गए हैं।'

प्रियंका आज इस अमेरिकन लेट-नाइट शो में आएंगी नजर

साथ ही लारा दत्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' इसलिए की, क्योंकि उनके अभिनेता दोस्त अक्षय कुमार चाहते थे कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनें। इसके लिए अक्षय कुमार ने उन्हें कॉल किया था। आपको बता दें कि एक समय में दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। खैर, यही बात उनकी अगली फिल्म 'फितूर' से भी जुड़ी है, जिसके निर्देशक अभिषेक कपूर चाहते थे कि वो उनकी इस फिल्म में काम करें, क्योंकि उनके लिए एक खास किरदार गढ़ा गया है। आपको बता दें कि लारा दत्ता फिल्म 'अजहर' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बन रही है, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।