विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2-3 करोड़ के लिए किसी के भविष्य से नहीं करेंगे खिलवाड़ - सलमान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 11 Sep 2015 12:13 PM (IST)

सलमान खान अब बतौर प्रोड्यूसर अपने काम को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कंटेंट के प्रोजेक्ट्स ही लेंगे। सलमान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस साल ब्लॉकबस्टर रही। उन्होंने कहा, 'हम लोग सिर्फ इसलिए कोई काम नहीं करेंगे

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान अब बतौर प्रोड्यूसर अपने काम को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कंटेंट के प्रोजेक्ट्स ही लेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर रियल हीरो बनने के लिए हीरो को करनी होगी इतनी कमाई

सलमान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस साल ब्लॉकबस्टर रही।

उन्होंने कहा, 'हम लोग सिर्फ इसलिए कोई काम नहीं करेंगे क्योंकि किसी के पास उस वक्त डेट्स हैं।'

सलमान ने कहा, 'जब तक मैं फिल्म को लेकर आशवस्त नहीं होता, मैं उसे प्रोड्यूस नहीं करूंगा। बतौर प्रोड्यूसर, मैं अच्छी स्क्रिप्ट्स को ही प्राथमिकता दूंगा। चाहे वो 'हीरो' हो, 'बजरंगी भाईजान' हो या अगली फिल्में हों।'

सलमान ने कहा कि फिल्म बजट उनके लिए मायने नहीं रखता, क्योंकि वो नहीं चाहते कि फिल्म और एक्टर्स को नुकसान हो।

उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म के बजट को लेकर कभी परेशान नहीं रहा। जब भी हम भाईयों ने कोई फिल्म बनाई है, वो बजट से ऊपर ही गई है।'

सलमान ने बताया, 'लकी के लिए हमें 4 करोड़ का बजट दिया गया था लेकिन उस वक्त वो 22 करोड़ तक पहुंच गया। ऐसा ही हीरो के साथ भी हुआ। ये दोगुना हो गया लेकिन 2-2 करोड़ के लिए हम इन बच्चों या किसी और के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे।'

'हीरो' के लिए सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को प्रमोट कर रहे सलमान ने कहा कि वो सिर्फ स्टार किड्स को ही लॉन्च नहीं करेंगे।

सलमान ने कहा, 'मैं सिर्फ स्टार किड्स को लॉन्च नहीं करूंगा। मेरे एक दोस्त का बेटा है जहीर, वो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है लेकिन हम उनके साथ एक फिल्म बना रहे हैं। मैंने उनके अंदर काबिलियत देखी और उनसे पूछा कि क्या वो हमारे साथ फिल्म करना चाहेंगे? तो अगली जो भी फिल्म होगी, उसके लिए हम जहीर पर विचार करेंगे।'

फिल्म रिव्यूः हीरो (2.5 स्टार)