विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोंकणा की यह फिल्‍म अगस्‍त में होगी रिलीज, विनय बने हैं स्‍वतंत्रता सेनानी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 03:23 PM (IST)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार अनंत नारायण महादेवन की आने वाली बायोपिक फिल्‍म 'गौर हरि दास्तां- द फ्रीडम फाइल्स' की रिलीज डेट तय हो गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौर हरि दास पर बनी यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। महादेवन इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है,

News Article Hero Image

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार अनंत नारायण महादेवन की आने वाली बायोपिक फिल्म 'गौर हरि दास्तां- द फ्रीडम फाइल्स' की रिलीज डेट तय हो गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौर हरि दास पर बनी यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

समीरा रेड्डी पहली बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

महादेवन इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है, 'अनजाने हीरो पर बायोपिक बनाना, जाने-माने चेहरों की कहानी बताने से ज्यादा मुश्किल है। दास कई मायनों में सुपरहीरो थे। नई पीढ़ी इनके बारे में ज्यादा नहीं जानती, लेकिन उनके सब्र से काफी कुछ सीखा जा सकता है।'

टाइगर और जैकलीन ही होंगे रेमो डिसूजा की इस फिल्म में

इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी के किरदार के रूप में विनय पाठक नजर आएंगे और उनकी पत्नी का किरदार कोंकणा सेन शर्मा ने निभाया है। इस फिल्म में रणवीर शौरी और तनिष्ठा चटर्जी भी हैं। अपने किरदार के बारे में बताया, 'दास का रोल काफी चैलेंजिंग रहा। कह सकते हैं मेरे करियर में सबसे ज्यादा संतुष्टि देने वाला यही काम रहा।' अब विनय पाठक और कोंकणा सेन के फैंस तो जरूर उनकी यह फिल्म देखेंगे।