विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: गोविंदा के बेटे इस फिल्म में सलमान के साथ करेंगे काम

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 08 May 2016 04:33 PM (IST)

गोविंदा के बेटे यशवर्धन अाहूजा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो आने वाले दिनों में सलमान खान स्टारर ‘किक’ के सीक्वल में भी काम करते नजर आएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गोविंदा ने अपने अभिनय के लाखों दिलों को दीवाना बना लिया। अब बारी है उनके बेटे यशवर्धन अाहूजा की जो बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। यशवर्धन फिलहाल फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की मार्केटिंग टीम में काम कर रहे हैं और आने वाले दिनों में वो सलमान खान स्टारर ‘किक’ के सीक्वल में भी काम करते नजर आएंगे।

मदर्स डे स्पेशल: इन सितारों ने कुछ इस अंदाज में अपनी मां को किया विश

यश हाल ही में लंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स करके मुंबई लौटे हैं। उन्होंने वहां एक्टिंग और डायरेक्शन की बारीकियां भी सीखी हैं। एक्टिंग यश का पैशन है और डारेक्शन उन्हें पसंद है। आने वाले दिनों में वो एक्टिंग का कोर्स करने के लिए लॉस एंजेलिस के ‘ली स्ट्रासबर्ग एंड फिल्म इंस्टीट्यूट’ जाएंगे।

जानें, किसके साथ मल्लिका शेरावत ने गुपचुप तरीके से की शादी

साजिद के कहने पर यश एक्टिंग से पहले फिल्ममेकिंग से जुड़े सभी पहलुओं जैसे एडिटिंग, राइटिंग की बारियां समझते में लगे हैं ताकि वो इसमें महारत हासिल कर सकें। वैसे यश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन फोटोज शेयर की हैं।