विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुड्डू रंगीला' के हीरो सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ भी करेंगे रोमांस!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 18 May 2015 10:17 AM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी फिल्‍म 'अकीरा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्‍म में वह एक बार फिर यंग एक्‍टर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जी हां, इस बार अमित साध उनके हीरो बनने वाले हैं। वह फिल्‍म 'काई पो चे' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'अकीरा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर यंग एक्टर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जी हां, इस बार अमित साध उनके हीरो बनने वाले हैं। वह फिल्म 'काई पो चे' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनकी अगली फिल्म 'गुड्डू रंगीला' भी काफी चर्चे में है।

फिल्म 'बीए पास' की अभिनेत्री ने की आत्महत्या!

सोनाक्षी सिन्हा शुरुआत में अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के साथ ही काम करती नजर आईं। मगर बाद में उन्होंने अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह जैसे यंग एक्टर्स के साथ काम कर अपनी इस इमेज को तोड़ा और अब वह एक बार फिर यंग एक्टर के साथ काम करने को तैयार हैं।

मिथुन चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द, अस्पताल में भर्ती

हालांकि फिल्म 'अकीरा' में अमित साध के रोल के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चल पाया है, मगर वह इस फिल्म में शुरुआत से लेकर अंत तक नजर आएंगे। अमित साध का कहना है कि यह उनकी पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वह न तो मरेंगे और ना ही किसी को मारेंगे। यह उनका पहला रोमांटिक रोल है।