विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुड़गांव' में दिखायी जाएगी इस शहर के बनने की अनटोल्ड स्टोरी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 04:30 PM (IST)

पंकज ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि इसमें 20 साल पहले के गुड़गांव की कहानी ...और पढ़ें

'गुड़गांव' में दिखायी जाएगी इस शहर के बनने की अनटोल्ड स्टोरी
'गुड़गांव' में दिखायी जाएगी इस शहर के बनने की अनटोल्ड स्टोरी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। 'गैंग्स आॅफ वासेपुर' और 'निल बट्टे सन्नाटा' समेत कई बेहतरीन फ़िल्मों में अभिनय कर चुके पंकज त्रिपाठी जल्द ही 'गुड़गांव' में अब तक के अपने सबसे अलग किरदार में नज़र आएंगे।

फ़िल्म का पोस्टर जारी किया जा चुका है। 'गुड़गांव' में पंकज केहरी सिंह की भूमिका में हैं। केहरी अपनी बेटी के नाम पर रियल इस्टेट का व्यापार करता है। पंकज ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि इसमें 20 साल पहले के गुड़गांव की कहानी दिखायी जाएगी, जब इस शहर का नाम 'गुड़गांव' ही था, गुरुग्राम नहीं। किस तरह वहां किसानों की ज़मीन को हथियाकर लोग करोड़पति बने हैं, उस पर वास्तविक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की गयी है। साथ ही फ़िल्म में यह भी दर्शाया जाएगा कि ईमानदारी की बजाय ग़लत रास्ता इख्तियार कर जब अचानक लोगों के पास पैसे आ जाते हैं, तो कैसे ज़िंदगी बदल जाती है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की हिट फ़िल्म इश्क़ से इस तरह होगा गोलमाल अगेन का कनेक्शन

पंकज कहते हैं कि गुड़गांव हमेशा से एक चर्चित स्थान रहा है। व्यापार के दृष्टिकोण से अचानक 'गुड़गांव' किस तरह अस्तित्व में आया है, इस पर भी फ़िल्म में चर्चा होगी। बता दें कि 'गुड़गांव' ने कई विश्व स्तरीय फे़स्टिवल्स में सम्मान हासिल किया है। पंकज के अलावा फ़िल्म में रागिनी खन्ना, अक्षय ओबेराय, शालिनी वत्स मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म 4 अगस्त को रिलीज़ होगी। मुन्ना मांइकल में भी पंकज एक इंपोर्टेंट किरदार में नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।