विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन्तजार हुआ खत्म, 'चुटकी' बनकर आ रही हैं 'गुत्थी'

By Edited By:
Published: Sat, 11 Jan 2014 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

मुंबई। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से जुदा होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि गुत्थी उर्फ सुनील ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से जुदा होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर अपना नया शो शुरू करने जा रहे हैं। लगता है अब वो वक्त आ ही गया है। दर्शक गुत्थी को बहुत मिस कर रहे थे। अब उनका इन्तजार खत्म होता दिखाई दे रहा है। गुत्थी एक नए अवतार में लोगों को हंसाने को तैयार हो गई हैं।

पढ़ें : जो कारनामा कपिल नहीं कर पाए, उसे अंजाम देंगे गुत्थी

सूत्रों ने बताया कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने चैनल स्टार प्लस के साथ डील कर ली है। अब वे गुत्थी बनकर नहीं बल्कि चुटकी बनकर लोगों को हंसाएंगी। हालांकि अभी शो का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर की पुष्टि हो गई है कि वे स्टार प्लस के साथ नई पारी खेलने जा रही हैं।

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स से विदाई लेने के बाद गुत्थी ने वादा किया था कि वे जल्द ही एक नए अवतार के साथ लौंटेंगी। हालांकि वायाकॉम 18 ने बहुत कोशिश की थी कि गुत्थी कलर्स छोड़कर कहीं और गुदगुदा न पाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गुत्थी के किरदार के कॉपीराइट राइट को लेकर कलर्स ने एक नोटिस भी जारी किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।