विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! हनुमान चालीसा से शुरू होगी सनी लियोन की फिल्म

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Mar 2014 10:45 AM (IST)

गरमा-गरम सीन्स से भरी अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' की शुरुआत हनुमान चालीसा के साथ। जी हां आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। फिल्म की शुरुआत 'हनुमान चालीसा' से होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। गरमा-गरम सीन्स से भरी अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' की शुरुआत हनुमान चालीसा के साथ। जी हां आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। फिल्म की शुरुआत 'हनुमान चालीसा' से होगी।

पढ़ें : सनी लियोन को प्रमोशन के लिए नहीं मिली जगह

सूत्रों ने बताया कि फिल्म के शुरू होते ही दर्शकों को हनुमान चालीसा के राग सुनाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के शुरुआत में इसकी प्रीक्वल 'रागिनी एमएमएस' के कुछ अंश भी दिखाए जाएंगे और इस रिकैप के साथ बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा भी चलेगी। एकता का मानना है कि प्रार्थना से फिल्म की शुरुआत शुभ होगी और डर या किसी भी तरह की अशुभ शक्ति आस-पास नहीं आ सकेगी।

पढ़ें : सनी लियोन की खबरें

रागिनी एमएमएस-2 आज रिलीज हो रही है। वैसे 2011 में आई एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस की शुरुआत भी प्रार्थना से हुई थी।