विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हैप्पी भाग जाएगी' ने ओपनिंग वीकेंड में की इतने करोड़ की कमाई

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 08:09 PM (IST)

फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख ने डेब्यू किया, जबकि जिमी शेरगिल और अली फजल ने अहम किरदार निभाए। 'हैप्पी भाग जाएगी' डायना पेंटी की दूसरी फिल्म है।

News Article Hero Image

मुंबई। अभय देओल और डायना पेंटी की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' को बेहतरीन शुरूआत मिली है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 10.71 करोड़ का बिजनेस किया है।

19 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने 2.32 करोड़ की ओपनिंग ली, मगर अच्छी माउथ पब्लिसिटी के चलते वीकेंड के बादी दिनों में 'हैप्पी भाग जाएगी' को अच्छी बढ़त मिली। शनिवार को फिल्म ने 3.81 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि रविवार को 4.58 करोड़ जमा करने में कामयाब रही। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद एल राय ने इसे को-प्रोड्यूस किया। हालांकि कामयाबी के लिए फिल्म का इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करना जरूरी है।

एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का नया पोस्टर, छिपी है फिल्म की पूरी कहानी

फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख ने डेब्यू किया, जबकि जिमी शेरगिल और अली फजल ने अहम किरदार निभाए। 'हैप्पी भाग जाएगी' डायना पेंटी की दूसरी फिल्म है।