विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ने पोर्नोग्राफी छोड़ी अब उठाया ये कदम!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 13 May 2016 08:17 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2016 02:29 PM (IST)

सनी लियोन का आज बर्थडे है। सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्‍ट्री छोड़ दी है, लेकिन अभी तक पॉर्न स्‍टार का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'बॉलीवुड के ज्यादातर हीरो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते। मुझे पता है कि मेरे पिछले प्रोफेशन की वजह से वो मुझसे कतराते हैं। इस बात का मुझे बुरा लगता है, लेकिन मुझे यकीन है कि एक दिन मेरे बारे में लोगों के विचार बदलेंगे।' सनी लियोन की हार ना मानने वाली यही आदत उन्हें दूसरों से दूर करती है। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का लंबा और मुश्किलों से भरा सफर तय करने वालीं सनी लियोन का आज जन्मदिन है। वह आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं।

सुष्मिता सेन ने फैन्स संग शेयर किया बेटी को लिखा ये खत

करनजीत कौर वोहरा उर्फ सनी लियोन का जन्म 1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। पंजाबी खुले विचारों के होते हैं, लेकिन शायद ही किसी को इस बात का अंदाजा होगा कि करनजीत बड़ी होकर पॉर्न इंडस्ट्री की राह चुन लेंगी।

संघर्ष से भरा रहा शुरुआती सफर

सनी ने पहले आम लड़कियों की तरह साधारण कामों में हाथ आजमाया। उन्होंने एक जर्मन बेकरी में काम किया। इसके बाद एक टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी कुछ समय तक किस्मत आजमाई, लेकिन बात नहीं बनी। सनी देखने में अच्छी थीं और फिगर भी काफी अट्रेक्टिव इसलिए उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी गई। उन्होंने इस सलाह को माना और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। यही पॉर्न इंडस्ट्री की ओर उनका पहला कदम भी था। इसके बाद 2003 में उन्होंने विविड एंटरटेनमेंट के साथ तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट कर, हार्डकोर पोर्नोग्राफी की दुनिया में कदम रखा। वहां पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध नहीं है।

पॉर्न इंडस्ट्री में हासिल किया अलग मुकाम

पोर्नोग्राफी की फील्ड में सनी ने एक अलग मुकाम हासिल किया। एक पॉर्न स्टार के रूप में पूरे विश्व में उनका नाम हुआ। सनी ने लगभग 35 एडल्ट फिल्में बतौर एक्ट्रेस की है, जबकि 25 फिल्मों का डायरेक्शन किया है। एक समय हर पॉर्न साइट पर सनी लियोन के जलवे थे। करियर की शुरुआत में वो लेस्बियन पोर्न फिल्मों में ही काम करती थीं। ये बतौर पॉर्न स्टार सनी को मिली लोकप्रियता ही थी, जिसने रियलिटी शो बिग बॉस के मेकर्स को उन्हें शो में लाने के बारे में सोचा।

तो इसलिए सलमान को छोड़ संगीता ने अजहर से की थी शादी

सिर्फ सेक्स सिंबल नहीं हैं सनी

दरअसल, सनी लियोन सिर्फ एक सेक्स सिंबल नहीं हैं। सनी के अंदर एक बेहतरीन अदाकारा भी छिपी है। इस बात को सनी ने अपनी पहली ही फिल्म 'जिस्म 2' में साबित कर दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ भी हुई थी। लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए अभी तक पूरी तरह से नहीं खुले हैं। कई बड़े फिल्ममेकर्स अब भी उनके साथ फिल्म बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

नहीं मिली किसी बड़े हीरो के साथ फिल्म

सनी लियोन को बॉलीवुड में कदम रखे लगभग 4 साल हो गए हैं। कैमियो छोड़ दें, तो अभी तक उन्हें किसी फिल्म में बड़े हीरो के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है। इस बात का मलाल सनी लियोन को है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा था कि कोई बड़ा हीरो मेरे साथ शायद काम करना नहीं चाहता। इसकी वजह मेरे पिछला प्रोफेशन हो सकता है। लेकिन मुझे अपने पिछले प्रोफेशन पर कोई गिल्ट नहीं है। मैं पूरी इमानदारी से बॉलीवुड में काम करती रहूंगी। हालांकि इसके बाद आमिर खान ने कहा था कि वह सनी लियोन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट सामने आती है।

नहीं हटा पॉर्न स्टार का टैग

सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ दी है, लेकिन अभी तक पॉर्न स्टार का टैग उनसे नहीं हटा है। अब भी लोग उन्हें पॉर्न स्टार के रूप में ही लेते हैं। इसलिए उनकी बोल्ड तस्वीरों के खिलाफ लोग आवाज उठाते रहते हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने तो सनी लियोन पर भारत में अश्लीलता फैलाने तक का इल्जाम लगा दिया था। इस सामाजिक कार्यकर्ता का कहना था कि सनी लियोन को देश से निकाल देना चाहिए, वो समाज को खराब कर रही हैं। लेकिन सनी लियोन ने अभी तक हार नहीं मानी है। वो हिंदी ही नहीं दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

सनी लियोन से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छोड़ दिया ऑन स्क्रीन किस करना!

सनी लियोन अपने ऊपर लगा पॉर्न स्टार का टैग हटाना चाहती हैं। बॉलीवुड दर्शकों की नजरों में वो अपनी छवि सुधारना चाहती हैं। शायद इसीलिए उन्होंने अब ऑन स्क्रीन किस करना बंद कर दिया है। 'रागिनी एमएमएस 2' के बाद से सनी लियोन ने कोई भी लिप-लॉक सीन नहीं दिया है। हालांकि सनी लियोन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि वो ऑन स्क्रीन अब किस सीन नहीं देंगी। लेकिन उनकी फिल्मों में ये साफ दिखाई दे रहा है। हालिया रिलीज 'वन नाइट स्टैंड' में भी उनका कोई लिप-लॉक सीन देखने को नहीं मिला। दरअसल, सनी अब खुद को बतौर एक्टर साबित करने में जुटी हुई हैं। सनी में टैलेंट है, इसलिए वो बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर सकती हैं।

सनी लियोन आज 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कदम उम्र के उस पड़ाव पर रखा है, जब बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेस शादी कर घर बसाने के बारे में सोचती हैं। लेकिन सनी के साथ ये दिक्कत नहीं है, वह शादी-शुदा हैं और पति डेनियल वेबर का भी उन्हें पूरा साथ मिल रहा है। इसलिए हम जन्मदिन की उन्हें ढेर सारी बधाई देने के साथ-साथ उनके अच्छे करियर की कामना करते हैं। क्योंकि एक ऐसी इंडस्ट्री छोड़ कर आना जिसके शिखर पर वो बैठी थीं, आसान काम नहीं है। हैप्पी बर्थडे सनी लियोन...!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।