विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल हुई शाहरुख की फिल्‍म हैप्‍पी न्‍यू ईयर

By rohitEdited By:
Published: Tue, 18 Nov 2014 09:51 AM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाडऩे के बाद फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' की झोली में एक और उपलब्धि आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाडऩे के बाद फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' की झोली में एक और उपलब्धि आ गई है। फिल्म की पटकथा को ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल कर लिया गया है।

यहां तक पहुंचने वाली शाहरुख खान की यह तीसरी फिल्म है। 'लाइब्रेरी ऑफ द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर एंड साइंसेज' के कोर कलेक्शन में इस फिल्म को शामिल किया गया है। ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होने का मतलब है कि अब हैपी न्यू इयर का स्टोरीबोर्ड, इससे जुड़ी प्रेस क्लिपिंग, रिव्यू, प्रेस रिलीज और अवॉर्ड्स से जुड़ी सभी जानकारियां संरक्षित की जाएंगी।

दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों को ऑस्कर की ओर से 'परमानेंट कोर कलेक्शन' में रखा जाता है। हैपी न्यू ईयर से पहले 'डैम-999', 'देवदास', 'चक दे इंडिया', 'गुजारिश', 'युवराज', 'एक्शन री प्ले', 'रॉक ऑन', 'लगान' जैसी फिल्मों को परमानेंट कोर कलेक्शन में रखा जा चुका है।

पढ़ें: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास

style="text-align: justify;">पढ़ें: हैप्पी न्यू ईयर के सीक्वल के लिए फराह खान पर दबाव बना रहे हैं अभिषेक बच्चन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।