विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर दिखेगी 'मुन्‍नी' और 'बजरंगी भाईजान' की जोड़ी, फिल्‍म का नाम जान चौंक जाएंगे!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 07:29 PM (IST)

'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और मुन्‍नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्‍होत्रा की जोड़ी जबरदस्‍त हिट रही थी। अब इस जोड़ी की जल्‍द वापसी होने जा रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'बजरंगी भाईजान' में 'मुन्नी' का किरदार निभाने वालीं बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उनकी पर्दे पर वापसी हो रही है और वो भी सलमान खान के साथ उनकी आने वाली अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' से।

तस्वीरें : बेटी आदिरा के साथ कैमरे में कैद हुईं रानी मुखर्जी, पर हो गईं नाराज

जी हां, दरअसल, हर्षाली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' के सेट पर क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैंस को यह मैसेज दिया है।

एक साथ सोते कैमरे में कैद हुईं आलिया, कट्रीना और परिणीति, देखें

हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मगर हर्षाली के मैसेज को लेकर इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी की पर्दे पर वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि सलमान ने 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरू कर दी है और 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर कबीर खान ही इसे बना रहे हैं। वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये भी है कि सलमान इसमें एक चीनी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे।