विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या पिता से नाराज चल रहे हैं रितिक रोशन?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 07 Feb 2015 10:21 AM (IST)

रितिक रोशन की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सिर की चोट, फिर पत्नी सुजैन से तलाक और अब पिता से नाराजगी। सुनने में आ रहा है कि आजकल रितिक और उनके निर्देशक पिता राकेश रोशन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सिर की चोट, फिर पत्नी सुजैन से तलाक और अब पिता से नाराजगी। सुनने में आ रहा है कि आजकल रितिक और उनके निर्देशक पिता राकेश रोशन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इरफान खान की पत्नी बनेंगी ये एक्ट्रेस

अपने पापा की 'कहो न प्यार है', 'कृष' और 'कृष 3' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रितिक के बारे में एक नई खबर सुनने में आ रही है। सूत्रों की मानें तो रितिक अपने पापा की अगली फिल्म से बाहर हो गए हैं, जिसे अभिनय देव प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, सुनने में तो ये भी आ रहा है कि रितिक पापा का घर छोड़कर जुहू स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक सूत्र का कहना है कि रितिक और सुजैन के अलग होने के बाद पिता के साथ उनके मतभेद शुरू हुए। उसके बाद से ही दोनों के बीच अक्सर कहासुनी हो जाती थी। मतभेद की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है कि रितिक इसलिए नाराज हैं कि उनकी फिल्म 'कृष 3' के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया था।

'खून भरी मांग' की रिमेक में रेखा को कॉपी करेंगी दीपिका

राकेश रोशन की इस नई फिल्म में अदिति राव हैदरी, इरफान खान, कुणाल कपूर, कुणाल रॉय कपूर और विजय राज नज़र आ सकते हैं।

बेटी के कहने पर टॉपलेस हुईं पूजा बेदी!