विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फन्ने ख़ान' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, देखकर आप भी हो जाएंगे शॉक

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 12:09 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 06:55 AM (IST)

60 का आंकड़ा पार करने वाले अनिल रियल लाइफ में बहुत यंग दीखते हैं और उन्हें इस तरह ब्लैक एंड व्हाईट बालों में देखना ज़रा शॉकिंग हैं।

'फन्ने ख़ान' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, देखकर आप भी हो जाएंगे शॉक
'फन्ने ख़ान' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, देखकर आप भी हो जाएंगे शॉक

मुंबई। साल 1999 में फ़िल्म 'ताल' में एक साथ नज़र आए अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन अब 17 सालों बाद एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हो रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इन दिनों चर्चाओं में रही फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' की। कुछ ही दिनों पहले इस फ़िल्म की फाइनल कास्ट की घोषणा हुई थी और अब सामने आया है इस फ़िल्म से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक!

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक अनिल इस फ़िल्म में सफ़ेद बालों के साथ नज़र आएंगे। फ़िल्म के मेकर्स ने अनिल की यह तस्वीर सोशल साइट्स के ज़रिये लोगों के सामने पेश की है। इस साल दिसम्बर में अपनी उम्र का 60 का आंकड़ा पार करने वाले अनिल रियल लाइफ में बहुत यंग दीखते हैं और उन्हें इस तरह ब्लैक एंड व्हाईट बालों में देखना ज़रा शॉकिंग हैं। आपको बता दें कि यह लुक सामने आते ही अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल की तारीफ़ों के पुल बांधे। उन्होंने अनिल की यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अनिल कपूर बच्चों जैसा दिल और टीन-एज जैसा दिमाग रखने वाले यंग एक्टर हैं। बालों का रंग तो बस आपका देखने का नजरिया है।" देखिये उनका लुक- 

यह भी पढ़ें: चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे समेत ये Star Kids हैं डेब्यू को बेताब

आपको बता दें कि अनिल और ऐश्वर्या के अलावा इस फ़िल्म में राजकुमार राव भी हैं। 'फन्ने ख़ान' को राकेश ओम प्रकाश मेहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं और डायरेक्टर की कुर्सी पर हैं अतुल मांजरेकर। यह फ़िल्म ऑस्कर नॉमिनेटेड फ़िल्म 'Everybody's Famous' की ऑफिशियल रीमेक है। यह एक म्यूज़िकल कॉमेडी फ़िल्म होगी जो अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।