विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका, रणबीर, कटरीना, सोनम... Geek लुक कर रहा है फिर से ट्रेंड, थैंक यू बॉलीवुड

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Sun, 30 Jul 2017 12:57 PM (IST)

आम जनता में जो भी चश्मिश होता है वो तो सिल्वरस्क्रीन पर सेलेब्स को इस अवतार में देखकर बड़ा खुश होता है और कहीं न कहीं वो मन में कहता है 'थैंक यू बॉलीवुड'

दीपिका, रणबीर, कटरीना, सोनम... Geek लुक कर रहा है फिर से ट्रेंड, थैंक यू बॉलीवुड
दीपिका, रणबीर, कटरीना, सोनम... Geek लुक कर रहा है फिर से ट्रेंड, थैंक यू बॉलीवुड

मुंबई। ख़ूबसूरती को हमारे हिंदी सिनेमा में बहुत अलग अलग तरीके से दिखाया गया है। स्ट्रेट हेयर्स, वेल बिल्ड बॉडी, परफेक्ट मेकअप, स्टाइलिश कपड़े...! लेकिन, कुछ लुक्स ऐसे भी होते हैं जिससे आम जनता तुरंत कनेक्ट हो जाती है और वो है Geek look, चश्मा लगाए, सीधे-सादे से इस लुक का ट्रेंड कई सालों से चला आ रहा है। फ़िल्म 'कल हो न हो' से प्रीति ज़िंटा का लुक तो आपको याद ही होगा।

आम जनता में जो भी चश्मिश होता है वो तो सिल्वरस्क्रीन पर सेलेब्स को इस अवतार में देखकर बड़ा खुश होता है और कहीं न कहीं वो मन में कहता है 'थैंक यू बॉलीवुड' और ऐसा नहीं है कि अब ये लुक पुराना या आउट ऑफ़ ट्रेंड हो चूका है, आपको बता दें कि ये ट्रेंड अब भी उतना ही इन है। हाल फ़िलहाल रिलीज़ हुई फ़िल्में और आने वाली फिल्मों में बहुत से स्टार्स ने इस Geek लुक को अपनाया है। आइये आपको मिलाते हैं इन ख़ूबसूरत Geeky स्टार्स से- 

यह भी पढ़ें: एक्टर्स तो हैं ही पर ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स भी कम Handsome नहीं हैं

1. वरुण धवन

फ़िल्म 'जुड़वा 2' में वरुण डबल रोल निभा रहे हैं। फ़िल्म 'जुड़वा' के सलमान ख़ान की तरह वरुण का एक केरेक्टर Geek लुक में ही नज़र आने वाला है। 

2. सोनाक्षी सिन्हा 

हाल ही में रिलीज़ हुई सोनाक्षी की फ़िल्म 'नूर' में उन्हें एक रिपोर्टर की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इसमें सोनाक्षी ने भी आंखों पर चश्मा चढ़ाया था और यह लुक उन पर काफ़ी सूट हो रहा था।

3. रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर ने फ़िल्म 'राजनीती' में भी Geek लुक अपनाया था जिसमें लोगों ने रणबीर को ख़ूब पसंद किया था और एक बार फिर रणबीर इस अवतार में अपनी आने वाली फ़िल्म 'जग्गा जासूस' में नज़र आने वाले हैं। 

4. कटरीना कैफ़

रणबीर के साथ 'जग्गा जासूस' में कटरीना कैफ़ भी क्यूट Geek लुक में दिखाई देंगी। इससे पहले फ़िल्म 'बार बार देखो' में भी कटरीना को चश्मा लगाए देखा गया था। 

5. कृति कुल्हैरी 

फ़िल्म 'इंदु सरकार' में कृति कुल्हैरी भी इस क्यूट चश्मे के पीछे नज़र आ रही हैं। स्ट्रेट हेयर्स और सिंपल से लुक के साथ कृति बहुत प्यारी लग रही हैं। देखा, यह Geek लुक ट्रेंडिंग है!

6. तब्बू 

फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' में तब्बू का किरदार भी ऐसे ही Geek लुक के साथ है। वैसे, इस फ़िल्म से उनके ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आई है मगर मेकर्स द्वारा रिवील की गई इस तस्वीर को देख कर तो यही लगता है कि तब्बू का लुक भी चश्मिश है।

यह भी पढ़ें: किसी ने पापा तो किसी ने चाचा को किया असिस्ट, Star Kids के हीरो बनने से पहले की कहानी

7. सोनम कपूर

रियल लाइफ़ की तरह रील लाइफ़ में भी सोनम पर चश्मा काफ़ी सूट होता है। फ़िल्म 'ख़ूबसूरत' में सोनम जितनी क्यूट लग रहीं थी उतना ही उन पर यह चश्मा क्यूट लग रहा था।

8. शाहिद कपूर 

फ़िल्म 'जब वी मेट' से शाहिद के Geek लुक को हम कैसी भूल सकतें हैं। कोई चश्में में इतना हैंडसम लग सकता है यह हमें इस फ़िल्म से ही पता चला था।

9. दीपिका पादुकोण 

फ़िल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका के हॉट लुक के अलावा उनका यह Geeky लुक भी कोई नहीं भूल सकता। स्कॉलर नैना!

10. इमरान हाशमी 

'डर्टी पिक्चर' में इमरान हाशमी को भी आंखो पर चश्मा लगाए देखा था। इमरान पर वैसे, तो कोई भी लुक सूट हो जाता है पर Geek लुक भी उनपर इतना अच्छा लगेगा यह हमने नहीं सोचा था।