विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर आज है बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता पर बचपन में थी सुपर-डुपर क्यूट, देखिये तस्वीरें

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Fri, 09 Jun 2017 02:46 PM (IST)

बचपन में सोनम की आंखे और उनकी स्माइल किसी को भी आकर्षित कर लेती थीं। यहां देखिये सोनम की कुछ बचपन की तस्वीरें जिसमें वो लग रहीं है सुपर-डुपर क्यूट!

सोनम कपूर आज है बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता पर बचपन में थी सुपर-डुपर क्यूट, देखिये तस्वीरें
सोनम कपूर आज है बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता पर बचपन में थी सुपर-डुपर क्यूट, देखिये तस्वीरें

मुंबई। सोनम कपूर 32 साल की हो चुकीं हैं और आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। बेहतरीन एक्टिंग और ज़बरदस्त फ़ैशन सेन्स के कॉम्बिनेशन में सोनम का नाम सबसे पहले आता है। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि बॉलीवुड की इस चमकती दुनिया में लगभग 10 साल पुरानी सोनम 9 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं।

किसी भी ऑउटफिट को स्टाइलिश तरीक़े से कैरी करना सिर्फ़ सोनम को आता है। वो नार्मल से ऑउटफिट को भी इस तरह पेश करती हैं कि लोग उन्हें देखते रह जाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि सोनम की ये ख़ूबसूरती आज की नहीं है वो बचपन में भी बहुत क्यूट थीं। बचपन में सोनम की आंखे और उनकी स्माइल किसी को भी आकर्षित कर लेती थीं। यहां देखिये सोनम की कुछ बचपन की तस्वीरें जिसमें वो लग रहीं है सुपर-डुपर क्यूट!

यह भी पढ़ें: Birthday Special: ये हैं सोनम कपूर के 5 इन्स्टा ज्ञान, आप भी हो जाएंगे Inspire 

सोनम 9 जून 1985 को पैदा हुई थी, बड़ी बहन रिया कपूर उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। देखिये कैसे अपने जन्मदिन पर केक काट रहीं है सोनम।

 

पिंक एंड वाइट फ्रॉक पहने, गालों पर केक लगाए... सोनम का चेहरा बिलकुल नहीं बदला है, वो आज भी बिलकुल ऐसीं ही लगती हैं।

ये हैं सोनम के चचेरे भाई अर्जुन कपूर जिनके साथ सोनम की कई पुरानी तस्वीरें हैं। दोनों सिबलिंग कम बल्कि दोस्त ज्यादा हैं।

क्यूट सी स्माइल के साथ सोनम की ये तस्वीर भी कितनी प्यारी है, है ना? और ये जो साथ बैठें हैं वो हैं अर्जुन कपूर।

अब हम समझे सोनम के फ़ैशनिस्ता होने की असली वजह, बचपन से ही सोनम को ड्रेस-अप होने का शौक जो था।

ये भी सोनम ही है! चार्ली चैपलिन बनी सोनम, लग रहीं है न बड़ी क्यूट?

बिग टेडी बेयर किसे नहीं पसंद और सोनम को तो सॉफ्ट टॉयज़ आज भी बहुत प्यारे हैं। हैप्पी बर्थडे सोनम!