विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यूंकि ये भी कभी मिहीर और तुलसी थे, हुआ छोटा सा रीयूनियन

By ShikhasEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 02:57 PM (IST)

भले ये फ्रेम एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ा न हो मगर इन्हें एक बार फिर साथ देखना आजीब सी ख़ुशी दे रहा है।

क्यूंकि ये भी कभी मिहीर और तुलसी थे, हुआ छोटा सा रीयूनियन
क्यूंकि ये भी कभी मिहीर और तुलसी थे, हुआ छोटा सा रीयूनियन

मुंबई। टेलीविज़न इंडस्ट्री में सबसे बड़े और मशहूर शो में से एक था एकता कपूर का शो क्यूंकि सास भी कभी बहु थी। इस डेली सोप ने छोटे पर्दे का रुख़ ही बदल दिया था। फैमिली ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस शो का नाम ही काफ़ी है इसके बारे में बात करने के लिए। इस शो के मशहूर कलाकार रोनित रॉय और स्मृति इरानी को कई लोग आज भी देखें तो जुबान से निकलता है अरे, ये तो मिहीर और तुलसी है।

और अब आपको बता दें कि मिहीर और तुलसी का एक छोटा सा रीयूनियन भी हुआ है। जहां एक बार फिर रोनित और स्मृति एक फ्रेम में नज़र आ रहे हैं। अब भले ये फ्रेम एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ा न हो मगर इन्हें एक बार फिर साथ देखना आजीब सी ख़ुशी दे रहा है। ये है मिहीर और तुलसी की सेल्फी जो रोनित ने हाल ही में ली है और इसे अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- जब आशिकी अनु अग्रवाल मिली आशिकी 2 श्रद्धा कपूर से, देखिये तस्वीरें 

2008 में यह शो खत्म हुआ था और अब सालों बाद इन दो बेहतरीन कलाकारों को साथ देखने का मौका मिला है। जहां रोनित आज बॉलीवुड के उम्दा कलाकरों में से एक हैं वहीं स्मृति मेम्बर ऑफ़ परिलामेंट बन कर राजनीती दांव-पेंचों का हिस्सा बनी हुई है। यह रीयूनियन दरअसल फ्लाइट में हुआ था जिसमें इत्तेफ़ाक से रोनित और स्मृति दोनों मौजूद थे। ऐसे में सेल्फी तो बनती है, क्यूंकि ये भी कभी मिहीर और तुलसी थे!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।