विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल्कुल रियल लाइफ की तरह हैं बॉलीवुड की ये ऑनस्क्रीन Father-Daughter जोड़ियां

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 12:45 PM (GMT+05:30)

आप में से किसी के पापा स्ट्रिक्ट टीचर जैसे होंगे, किसी के ओवर पज़ेसिव जैसे, तो किसी के बच्चों जैसे ...और पढ़ें

बिल्कुल रियल लाइफ की तरह हैं बॉलीवुड की ये ऑनस्क्रीन Father-Daughter जोड़ियां
बिल्कुल रियल लाइफ की तरह हैं बॉलीवुड की ये ऑनस्क्रीन Father-Daughter जोड़ियां

मुंबई। दर्शक जब भी कोई फ़िल्म देखते हैं तो उसकी कहानी में अपने आपको भी जोड़ लेते हैं। फ़िल्ममेकर्स भी इस बात का ख़ास ध्यान रखतें हैं कि दर्शक उनकी फ़िल्म से जुड़ सके। हीरो-हिरोइन के अलावा बॉलीवुड ने हमें Father-daughter जैसी भी कई बेहतरीन जोड़ियां दी हैं और हमें यकीन है कि इन जोड़ियों को स्क्रीन पर देखने के बाद आपको भी अपने पापा याद आए होंगे।

ये हैं बॉलीवुड की वो ऑनस्क्रीन फ़ादर-डॉटर जोड़ियां जो बिल्कुल रियल लाइफ की तरह हैं। आप में से किसी के पापा स्ट्रिक्ट टीचर जैसे होंगे, किसी के ओवर पज़ेसिव जैसे, तो किसी के बच्चों जैसे पापा भी होंगे। ऐसे ही कुछ पापा बॉलीवुड फ़िल्मों में भी दिखाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जब बाहुबली के भल्लालदेव के साथ लुंगी डांस करते दिखाई दिए जग्गा जासूस, देखिये तस्वीरें

1. अमिताभ बच्चन - दीपिका पादुकोण 

सबसे पहले तो ज़हन में यही जोड़ी आती है जिसमें पिता बिलकुल बच्चे जैसा है। फ़िल्म 'पिकू' में दीपिका और अमिताभ की गज़ब की केमिस्ट्री दिखाई गई थी। कैसे दीपिका अपने बूढ़े पिता का ध्यान रखती थी जो बिलकुल बच्चों की तरह पेश आते थे। 

2. आमिर ख़ान - फ़ातिमा सना शेख़ और सान्या मल्होत्रा 

ये हैं बॉलीवुड के स्ट्रिक्ट टीचर जैसे पापा। फ़िल्म 'दंगल' में आमिर और उनकी ऑनस्क्रीन बेटियां फ़ातिमा और सान्या के बीच एक अलग ही केमिस्ट्री देखने मिली। हानिकारक बापू आमिर जो अपनी बेटियों को रेसलिंग की टफ ट्रेनिंग देते हैं मगर अंत में समझ आ ही जाता है कि यह उनकी भलाई के लिए ही है।

3. परेश रावल - तब्बू 

फ़िल्म 'चीनी कम' में परेश रावल बने एक पज़ेसिव पिता जो अक्सर हर पिता होता है। फ़िल्म में तब्बू और परेश के बीच का रिलेशन जिस तरह दिखाया गया है वो आम ज़िदगी में अक्सर देखा गया है। पिता, जो आपको और आपके फ्यूचर को लेकर बड़ा पज़ेसिव है।

4. बमन ईरानी - करीना कपूर ख़ान 

फ़िल्म '3 इडियट्स' ने वैसे तो आम जनता को बहुत सारा ज्ञान दिया लेकिन बहुत कम लोगों ने इस फ़िल्म में फ़ादर-डॉटर के रिलेशनशिप को नोट किया होगा। अपनी बेटियों को सेटल देखने का सपना देखने वाले बमन आपको अपने पापा में भी दिखाई देंगे, है ना?

5. संजय दत्त - अदिति राव हैदरी 

इस फादर-डॉटर की लिस्ट में शामिल होने वाली है एक और प्यारी जोड़ी। संजय दत्त की आने वाली फ़िल्म 'भूमि' में अदिति उनकी बेटी का किरदार निभा रही है। सुना है यह फ़िल्म पूरी तरह पिता और बेटी की कहानी पर आधारित है। हालांकि, इस फ़िल्म से पर्दा उठाना अभी बाकी है मगर हाल ही में सामने आई इस तस्वीर से आप अनदाज़ा लगा सकते हैं कि यह जोड़ी भी आपके दिल को छू लेने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।