Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टाइलिश हॉलिडे मनाना कोई करिश्मा कपूर से सीखें, देखिये इनकी ट्रेवल डायरी

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 08 Jul 2017 08:58 AM (IST)

    एक से बढ़कर एक ऑउटफिट पहने करिश्मा लन्दन की सड़कों पर अपनी ख़ूबसूरती बिखेर रहीं हैं। देखिये उनकी ट्रेवल डायरी- ...और पढ़ें

    स्टाइलिश हॉलिडे मनाना कोई करिश्मा कपूर से सीखें, देखिये इनकी ट्रेवल डायरी
    स्टाइलिश हॉलिडे मनाना कोई करिश्मा कपूर से सीखें, देखिये इनकी ट्रेवल डायरी

    मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों हॉलिडे मूड में हैं। हर कोई ट्रिप पर निकल रहा है और सोशल मीडिया पर अपनी ख़ूब तस्वीरें भी अपलोड कर रहा है। और अब हम लेकर आए हैं कपूर खानदान की लोलो करिश्मा कपूर की ट्रेवल डायरी।

    आपको बता दें कि मैडम करिश्मा इन दिनों लंदन में है और ख़ूब मज़े कर रही हैं। स्टाइलिश तो वो हैं ही और यह भी अच्छी तरह जानती हैं कि अपनी छुट्टियों को कैसे स्टाइलिश बनाना है। एक से बढ़कर एक ऑउटफिट पहने करिश्मा लन्दन की सड़कों पर अपनी ख़ूबसूरती बिखेर रहीं हैं। देखिये उनकी ट्रेवल डायरी- 

    यह भी पढ़ें: 8 Best Looks: रैम्प पर जब भी चलती हैं सोनम कपूर तो जम कर बरसता है ख़ूबसूरती का जलवा

    वन साइड ऑफ शोल्डर वाइट टॉप और ग्रे एंड ब्लैक स्कर्ट में करिश्मा देखिये कैसे लंदन की ख़ूबसूरती का मज़ा ले रहीं हैं।

    ये हैं लंदन की सड़क जहां करिश्मा बड़े स्वैग के साथ तस्वीर के लिए पोज़ दे रहीं हैं। रेड बैकग्राउंड पर वाइट पोलका डॉट का शर्ट, शोर्ट डेनिम और लॉन्ग ब्लैक जैकेट के साथ करिश्मा ने मैच किया फॉर्मल शूज़ को। हमें इनका यह ऑउटफिट बहुत पसंद आया और आपको?

    करिश्मा की फिट बॉडी के पीछे 'योगा' ही है, जिसे करिश्मा ने हॉलिडे पर भी मिस नहीं किया। बल्कि, यहां वो योगा को और ज्यादा एन्जॉय कर रहीं हैं। 

    कार राइड हो जाए तो ट्रिप का मज़ा दोगुना हो जाता है और कार हो ऐसी लैविश तो क्या कहना!

    ब्लैक कलर तो हर अभिनेत्री का फ़ेवरेट होता है और यह करिश्मा पर भी खूब फ़ब रहा है। देखिये अपने लंदन डायरी में कैसे पूल साइड का मज़ा ले रहीं हैं लोलो।

    क्यूट और सिंपल ऑउटफिट में भी कितनी प्यारी लगती हैं ना करिश्मा? ब्राउन शॉर्ट्स, प्लेन वाइट टॉप, खुले बाल और हैट...सिंपल बेसिक चीजें और लंदन की ब्यूटी में करिश्मा का करिश्मा!

    ऑफ शोल्डर टॉप बहुत ट्रेंड कर रहा है और ऐसे में करिश्मा इस ट्रेंड को फॉलो न करे ऐसा हो ही नहीं सकता। यह तस्वीर करिश्मा के होटल के बाहर की है।

    25 जून को करिश्मा ने अपना जन्मदिन भी यहीं लंदन में अपने बच्चों के साथ मनाया। करिश्मा ने खुद यह तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी और अपने फैन्स को विशेज़ के लिए धन्यवाद कहा था।

    खबरें और भी