Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कट्रीना ने बताया, क्‍यो 'जग्‍गा जासूस' बनाने में लग रहा इतना वक्‍त

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2015 02:26 PM (IST)

    रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की फिल्‍म 'जग्‍गा जासूस' काफी समय से सुर्खियों में है। दर्शकों को एक बार फिर इसमें रणबीर और कट्रीना की रियल जोड़ी देखने को म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' काफी समय से सुर्खियों में है। दर्शकों को एक बार फिर इसमें रणबीर और कट्रीना की रियल जोड़ी देखने को मिलेगी, मगर जब भी यह फिल्म सुर्खियों में होती है तो सिर्फ इसकी रिलीज लगातर टलने को लेकर।

    क्या सनी लियोन का ये सपना सच में हो गया सच?

    खैर, कट्रीना ने अब जाकर पहली बार इस फिल्म को लेकर कुछ बोला है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है और सिर्फ कुछ मुश्किल सीन ही बाकी रह गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वो लोग कुछ भी दोबारा शूट नहीं करने वाले हैं।

    कट्रीना ने 'जग्गा जासूस' के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक बेबाक फिल्म है। हमने इस फिल्म में कई नई चीजें प्रयोग करने की कोशिश की हैं और इसी वजह से वक्त लग रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'जग्गा जासूस' के निर्देशक अनुराग बसु हैं, जो 'बर्फी' जैसी फिल्म बना चुके हैं।

    कट्रीना की वजह से सिद्धार्थ ने बढ़ाई दाढ़ी!

    उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन ये लगातार टलती ही जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक यंग जासूस की है, जो अपने पिता की खोज में है। अनुराग बसु के बारे में कट्रीना ने कहा कि वो उन निर्देशकों में से हैं, जो किसी भी दबाव में नहीं आते, वक्त के भी नहीं। वो सच्चे कलाकार हैं। वो फिल्मों को पूरा करने में अपना वक्त लेते हैं और उन्हें कोई भी दबाव में नहीं ला सकता।

    खबरें और भी