विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फिर से' की रिलीज पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 24 May 2015 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 08:56 AM (IST)

बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने कुणाल कोहली की फिल्‍म 'फिर से' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कुणाल कोहली की फिल्म 'फिर से' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट को प्रथम दृष्टया में उनकी फिल्म 'फिर से' और एक अन्य फिल्म 'आर. एस. वी. पी' की स्क्रिप्ट में काफी समानता मिली है और इस वजह से ही इस फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है।

अनुष्का शर्मा इस वजह से मिस कर देंगी आईपीएल का फाइनल मैच

लेखिका ज्योति कपूर ने कॉपीराइट का उल्लंघन करने और विश्वास तोड़ने के आरोप में कुणाल कोहली और प्रोडक्शन हाउस बॉम्बे फिल्म कंपनी के खिलाफ एक याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एससी गुप्ते ने यह फैसला सुनाया है। ज्योति कपूर के मुताबिक, उन्होंने 2010 में फिल्म 'आर. एस. वी. पी' के लिए स्क्रिप्ट लिखी थी और फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के साथ इसका रजिस्ट्रेशन भी करा दिया था।

'आमिर खान अपनी सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़'

2013 में वह निर्माता-निर्देशक कुणाल कोहली से मिली थी, जिन्होंने उनकी स्क्रिप्ट में दिलचस्पी दिखाई। हालांकि बाद में दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद ज्योति कपूर ने दूसरे प्रोडक्शन हाउस को एप्रोच किया, जो इस पर फिल्म बनाने को भी तैयार हो गया। 2014 में मीडिया के जरिए उन्हें कुणाल कोहली के बारे में पता चला कि वह नई फिल्म 'फिर से' लेकर आ रहे हैं और फिर उन्हें ये भी पता चला कि उन्होंने तो उनकी ही स्क्रिप्ट चुरा ली है।

पॉर्न स्टार ईवा लोविया कैंसर के प्रति फैला रही हैं जागरूकता

इसके बाद उन्होंने कुणाल कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी और मामला अब यहां तक पहुंच गया है। हालांकि कुणाल कोहली ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग होने का दावा किया है। इस फिल्म में वो खुद लीड रोल में भी और उनके अपोजिट जेनिफर विंगेट हैं। फिलहाल कोर्ट में इस मामले की आखिरी सुनवाई एक जुलाई को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।