विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान की ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर देखकर आप भी कहेंगे, पलट!

By ShikhasEdited By:
Updated: Thu, 20 Apr 2017 07:42 AM (IST)

पोस्टर में आपको सलमान साइड बैग लिए, कोर्ट पहने सूरज की रौशनी की तरफ़ बढ़ते दिखाई देंगे!

सलमान ख़ान की ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर देखकर आप भी कहेंगे, पलट!
सलमान ख़ान की ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर देखकर आप भी कहेंगे, पलट!

मुंबई। कल कबीर ख़ान ने सलमान ख़ान के साथ आने वाली अपनी फ़िल्म ट्यूबलाइट की पहली झलक दिखाई थी और अब सलमान की बारी है, जिन्होंने रिलीज़ किया है अपनी इस मोस्ट-अवेटेड फ़िल्म का पहला पोस्टर। 

इंतज़ार अब धीरे-धीरे ख़त्म हो रहा है और ट्यूबलाइट धीरे-धीरे जलने लगी है। हमें यकीन है कि सलमान का यह पोस्टर देखकर आप कहेंगे - पलट! इस नए पोस्टर को सलमान ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में आपको सलमान साइड बैग लिए, कोर्ट पहने सूरज की रौशनी की तरफ़ बढ़ते दिखाई देंगे। हालांकि, सलमान ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। पोस्टर में एक टैग-लाइन भी है- 'क्या तुम्हे यकीन है?'

ट्यूबलाइट को कबीर ख़ान ने डायरेक्ट किया है जो इस साल ईद पर रिलीज़ होगी। यह एक हिस्टोरिक-वॉर-ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सलमान के साथ चायनीज़ एक्ट्रेस ज़ू ज़ू भी नज़र आएंगी। मज़े की बात यह भी है कि इस फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान एक स्पेशल केमियो करने वाले है। वैसे, ट्यूबलाइट के इस फर्स्ट पोस्टर के बारे में आपका क्या कहना है?