विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीजिये सामने आ गई अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड, Trailer Out

By ShikhasEdited By:
Updated: Mon, 10 Apr 2017 01:24 PM (IST)

भोजपुरी माधव झा और दिल्ली की हाई-क्लास गर्ल रिया सोमानी की पूरी कहानी क्या है यह आपको 19 मई 2017 को पता चलेगी, तब तक यहां देखिये हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर-

लीजिये सामने आ गई अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड, Trailer Out
लीजिये सामने आ गई अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड, Trailer Out

मुंबई। अर्जुन कपूर अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से अपने फैन्स के लुका-छिपी का खेल खेल रे थे लेकिन अब, पर्दा उठ गया है और सामने आ गया है उनकी आने वाली फ़िल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर।

चेतन भगत द्वारा लिखी फेमस नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड के सेम टायटल के साथ इस नावेल पर आधारित फ़िल्म बनाई मोहित सूरी ने जिसे प्रोड्यूस कर रहे हैं एकता कपूर, शोभा कपूर, मोहित सूरी और चेतन भगत। हाफ गर्लफ्रेंड एक भोजपुरी लड़के माधव झा और एक दिल्ली की हाई-क्लास लड़की रिया सोमानी की कहानी है।

ये भी पढ़ें- ख़त्म हुई मुबारकां की शूटिंग, इमोशनल हुए स्टारकास्ट

जिन्होंने यह नॉवेल पढ़ी होगी वो सबकुछ जानते होंगे लेकिन, जिन्होंने यह नॉवेल नहीं पढ़ी है उन्हें बता दें कि यह एक रोमांटिक-ड्रामा फ़िल्म होगी जिसमें माधव अपनी हाफ गर्लफ्रेंड रिया को अपनी पूरी गर्लफ्रेंड बनाने के मशक्कत में लगे होते है। कभी उनकी ज़िन्दगी में इन तो कभी आउट होने वाली रिया भी उन्हें बहुत कन्फ्यूज़ करती है। पूरी कहानी क्या है यह आपको 19 मई 2017 को पता चलेगी, जब यह फ़िल्म रिलीज़ होगी। तब तक यहां देखिये हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर-