यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनू सूद ने जैकी चेन के साथ शेयर की कुंग फु योगा की इंडिया जर्नी
एअरपोर्ट से लेकर द कपिल शर्मा शो और सलामन ख़ान के साथ मीटिंग तक यह है जैकी चेन की इंडिया जर्नी

मुंबई। बॉलीवुड-हॉलीवुड के बीच अब कोई दीवार नहीं हैं बॉलीवुड के स्टार्स हॉलीवुड में और हॉलीवुड के स्टार्स बॉलीवुड में अपना क़दम बड़ी आसानी से रखने लगें हैं। यही नहीं स्टार्स भी देश की सीमाओं को तोड़ कर हर जगह अपनी फ़िल्म प्रमोट करते हैं!
कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने अपनी हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स को अपने को-स्टार विन डीज़ल के साथ इंडिया में प्रमोट किया था और अब सोनू सूद भी यही कर रहे हैं! जैकी चेन के साथ अपनी आनेवाली चायनीज़ फ़िल्म कुंग फु योगा के लिए सोनू उन्हें इंडिया लेकर आए हैं।
इसे भी पढ़ें- थम नहीं रहा 'पद्मावती' विवाद, जानिए राजपूत संगठनों की नई मांगें
आपको बता दें कि एअरपोर्ट से लेकर द कपिल शर्मा शो और सलामन ख़ान के साथ मीटिंग तक जैकी ने यहां जमकर अपनी टीम के साथ फ़िल्म को प्रमोट किया। सोनू ने हाल ही में अपने इन्स्टा अकाउंट पर जैकी चेन के साथ कुंग फु योगा की इंडिया जर्नी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप जैकी के इंडिया विजिट की हर अपडेट देख सकतें हैं।
फ़िल्म कुंग फु योगा की बात की जाए तो इस फ़िल्म में सोनू सूद के साथ दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर भी दिखाई देंगीं। यह फ़िल्म 3 फ़रवरी को रिलीज़ होने वाली है जिसमें कुंग फु के एक्शन के साथ आपको दिखेगा योगा का तड़का!

