विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ खान की फिल्म रईस के नए पोस्टर्स आपको फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइट करेंगे!

By ShikhasEdited By:
Updated: Mon, 02 Jan 2017 11:54 AM (IST)

SRK फैन्स के लिए खुशखबरी! 'तू शमां हैं तो याद रखना...मैं भी हूं परवाना' शाह रुख़ खान की फिल्म रईस के नए पोस्टर्स!

News Article Hero Image

मुंबई। सबकुछ फीका पड़ जाता है जब 'रईस' आता है और एक बार फिर रईस आया है आपके लिए अपने नए पोस्टर्स के साथ! आपके फेवरेट किंग खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म रईस के दो पोस्टर्स को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखकर आप कहेंगे...wow!

फिल्म रईस की शुरुआत जब से हुई है तब से इसने सुर्ख़ियों का हाथ थामा हुआ है। इस फिल्म को पूरा करने में बहुत समय लगा फिर पाकिस्तानी आर्टिस्ट महिरा खान का इस फिल्म में होना कंट्रोवर्सी को दावत देने जैसा था। लेकिन, शाह रुख़ एक अच्छे बिज़नसमैन हैं और वो बड़े ध्यान से इन चीजों को हैंडल कर लेते हैं। भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट के खिलाफ खड़े होने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे से शाह रुख़ ने मुलाक़ात कर ली है और उन्हें आश्वासन दिया है कि माहिरा खान भारत में इस फिल्म के प्रमोशन्स का हिस्सा नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ें- शाहिद-कंगना-सैफ की तरफ़ से यह है आप सभी के लिए नए साल का पहला तोहफ़ा!

खैर, चलिए आपको दिखातें हैं इस फिल्म के नए पोस्टर्स जिसे देखकर आप इस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे! इसके एक पोस्टर में आपको दिखेंगे शाह रुख़ खान और दुसरे पोस्टर SRK के साथ इंटेंस लुक में माहिरा!

वैसे, आपको इनमें से कौनसा पोस्टर ज्यादा पसंद आया? खैर, फिल्म की बात की जाए तो इस फिल्म को डायरेक्ट किया है राहुल ढोलकिया ने और इसे प्रोड्यूस कर रहें हैं रितेश सिधवानी, फ़रहान अख्तर और गौरी खान! इस फिल्म में शाह रुख़ और माहिरा के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।