विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर के साथ इंटिमेट सीन से बच्चन परिवार है ऐश्वर्या से नाराज, ये रहा सबूत

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 26 Sep 2016 07:40 AM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द भी अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी, लेकिन ये बात बच्चन परिवार को रास नहीं आ रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के ट्रेलर में उनका रोमांटिक अवतार हर किसी के दिल को छू रहा है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन जो बच्चन परिवार के हर शख्स की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं उन्होंने अभी तक बहु की इस फिल्म का टीजर तक नहीं देखा है। हमारी तरह आप भी ये बात जानकर हैरत में पड़ गए होंगे।

देखिए, अभी से सलमान के नक्शे-कदम पर चल रहे उनके नन्हे से भांजे आहिल

दरअसल हाल ही में एक इंटरेक्शन के दौरान जब अमिताभ से इस फिल्म के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मैंने फिल्म का टीजर अभी नहीं देखा है। अब ऐसे में क्या कहा जाए क्या वाकई में ऐश्वर्या का फिल्म में रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन करना बच्चन परिवार को रास नही आ रहा है। क्योंकि अभिषेक बच्चन ने भी अभी तक ऐश्वर्या की इस फिल्म के ट्रेलर पर कुछ भी नहीं कहा है, वो चाहे सोशल मीडिया हो या फिल्म मीडिया।

शूटिंग के दौरान घायल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, फोटो आई सामने

बता दें लंबे समय बाद किसी फिल्म में ऐश्वर्या रोमांटिक सीन करती नजर आएंगी। खबरे थीं कि बच्चन परिवार को उनके इस सीन से खासा ऐतराज है। इतना ही नहीं खबर तो ये भी थी कि ऐश्वर्या ने करण जौहर से इस तरह के इंटिमेट सीन को ना करने की बात भी कही थी, खैर अब तो फिल्म बन चुकी है और अब इंतजार है इसके रिलीज का जोकि 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर, ऐश्वर्या के अलावा फवाद खान और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी।

अक्षय और उनकी बेटी नितारा के बीच के है बेहद खास रिश्ता, देखें तस्वीरें