विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने इस असली वजह से साइन की फिल्‍म 'मुबारका'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 15 Dec 2016 01:25 PM (IST)

इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर जोड़ी जमाते दिखेंगे। मगर यह फिल्‍म करने के पीछे असली वजह कोई और है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से अब तक पर्दे पर कई अलग तरह के किरदार बखूबी निभा चुके हैं। अब उनकी अगली फिल्म 'मुबारका' आ रही है, जिसमें वो डबल रोल करते नजर आएंगे। वहीं एक बड़ी दिलचस्प बात ये भी है इस फिल्म में अर्जुन पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर जोड़ी जमाते दिखेंगे।

हालांकि क्या आपको पता है कि वो कौन सी सबसे बड़ी वजह है जिसने अर्जुन को यह फिल्म साइन करने के लिए प्रेरित किया। एक न्यूजपेपर को हाल ही में दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने इस बारे में बताया। दरअसल, उन्हें 'मुबारका' में एक सरदार की भूमिका निभाने का मौका मिला, जिसकी वजह से उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली।

सुष्मिता सेन की बेटियों के साथ नजर आए रणवीर सिंह, देखें तस्वीर

वैसे अर्जुन ने कहा कि वो एक सरदार का किरदार निभाने को लेकर नर्वस और डरे हुए थे, क्योंकि इसके लिए उन्हें अपने बॉडी लैंग्वेज व व्यवहार में बदलाव लाना पड़ता। हालांकि अर्जुन अब तक 'मुबारका' का पहला शेड्यूल खत्म कर चुके हैं और उनका अनुभव काफी शानदार रहा है।