विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए भंसाली चाहते हैं मई तक 'पद्मावती' बनकर हो जाए तैयार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 05:37 PM (IST)

इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी और संजय लीला भंसाली ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह भी तय कर लिया है कि इसे कब तक पूरा करना है।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद संजय लीला भंसाली एक और ऐतिहासिक फिल्म लेकर आ रहे हैं 'पद्मावती', जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है और उन्होंने अभी से यह भी तय कर लिया है कि इसे कब तक कंम्प्लीट करना है। भंसाली चाहते हैं कि दीपिका पादुकोण स्टारर उनकी यह फिल्म मई तक तैयार हो जाए, ताकि इसे वो कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखा सकें।

अजय देवगन ने लॉन्च किया अपनी फिल्म 'शिवाय' का ट्रेलर, देखें

यह फेस्टिवल अगले साल 17 से 28 मई के बीच आयोजित होने वाला है। एक सूत्र का कहना है, कास्ट फाइनल करने के बाद भंसाली एक्टर्स से उनके कैरेक्टर्स के बारे में विस्तार से चर्चा करने के लिए और उनकी तैयारियाें का जायजा लेने के लिए मिल रहे हैं। जबकि म्यूजिक और दूसरे डिपार्टमेंट का काम तो काफी पहले से ही शुरू हो चुका है। उनका टारगेट इस फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करने का और कांस में इसकी स्क्रीनिंग कराने का है।

पता है अक्षय कुमार की बेस्ट फ्रेंड कौन है, देखें यह तस्वीर

जहां दीपिका पादुकोण को पद्मावती के लीड रोल के लिए साइन कर लिया गया है, वहीं रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे जो पद्मावती पर फिदा होता है। हालांकि दीपिका के पति के रूप में किसको कास्ट किया जाएगा, इसको लेकर यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। राजा रावल रतन सिंह की भूमिका के लिए विक्की कौशल, शाहिद कपूर जैसे कई अभिनेताओं का नाम सामनेे आ चुका है। अब फाइनली इस फिल्म में कौन दीपिका का पति बनता है, यह स्पष्ट रूप से जानने के लिए शायद थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें