विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले ही सलमान की बहन का ससुराल में हो गया गृह प्रवेश

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sun, 16 Nov 2014 10:39 AM (IST)

जी हां, सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी भले ही 18 नवंबर को है, लेकिन ससुराल में उनके गृह प्रवेश की रस्म पहले ही हो गई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जी हां, सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी भले ही 18 नवंबर को है, लेकिन ससुराल में उनके गृह प्रवेश की रस्म पहले ही हो गई।

अर्पिता 18 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। बताया जाता है कि अर्पिता हाल में आयुष के दिल्ली स्थित घर आई थीं। ससुराल में अर्पिता पहली बार आई थीं इसलिए आयुष की मां ने उनका परंपरागत तरीके से आरती और टीका करके स्वागत किया था।

फिलहाल आयुष और अर्पिता दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों को न्योता दिया है। हैदराबाद में 18 नवंबर को शादी के बाद 21 नवंबर को मुंबई में शादी की शानदार रिसेप्शन का आयोजन होगा।

पढ़ें: अर्पिता की शादी में बिन बुलाए मेहमान बनेंगे शाहरुख खान

देखें: खुल गई पोल, नकली है सलमान के सिक्स पैक एब्स