विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोनी की 'गर्लफ्रेंड' बनने के लिए ये भी करना पड़ा दिशा पटानी को

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 01:54 PM (IST)

यह मामला धोनी और उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा है, जो इस दुनिया में नहीं रहीं। जानिए क्‍या है पूरा मामला।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। मॉडल दिशा पटानी इन दिनों दो वजहों से सुर्खियों में हैं। एक टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड के रूप मे तो दूसरी भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारने को लेकर। 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' टाइटल से बनी इस फिल्म में दिशा ने धोनी की दिवंगत गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की भूमिका निभाई है, मगर क्या आपको पता है कि धोनी अपनी इस गर्लफ्रेंड से 'असुरी' में भी बातचीत करते थे?

अक्षय ने 'जॉली एलएलबी 2' छीनी तो अरशद ने हथिया ली उनकी ये फिल्म!

'असुरी' एक आदिवासी भाषा है, जिसमें कभी-कभी धोनी और प्रियंका बातें किया करते थे। अब चूंकि दिशा उनकी फिल्म में प्रियंका बनी हैं तो इस वजह से ही उन्हें यह भाषा भी सीखनी पड़ी। एक सूत्र के मुताबिक, 'असुरी' में चंद लाइनें स्क्रिप्ट में जोड़ी गई है और दिशा को 15 दिनों के भीतर इसे सीखने को कहा गया था।

रक्षाबंधन पर ये रिकॉर्ड कायम कर लेगी अक्षय कुमार की 'रुस्तम'!

दिशा से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि 'असुरी' धोनी के होम स्टेट झारखंड के कुछ हिस्सों मे बोली जाती है। इसलिए दिशा को एक आदिवासी भाषा विशेषज्ञ द्वारा हर दिन दो घंटे के लिए प्रशिक्षित किया गया। वैसे उन्हें कुछ हिस्से में ही इसे बोलना है। यह भाषा सीखना बहुत ही मुश्किल है। वहीं दिशा ने कहा कि यह उनके लिए एक चैलेंज था, मगर काफी दिलचस्प अनुभव भी रहा।

मिलिए, ये हैं बॉलीवुड की हॉट फीमेल विलेन

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां