विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी 'घायल वन्‍स अगेन' की रिलीज के बाद इसलिए हैं सेलिब्रेशन के मूड में...

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 16 Feb 2016 08:09 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2016 08:18 AM (IST)

सनी देओल की 'घायल वन्‍स अगेन' दूसरे हफ्ते में भी बॉक्‍स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है। इसकी एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी देओल की 'घायल वन्स अगेन' दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है। इसकी एक वजह है, इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों को मिल रहा ठंडा रिस्पॉन्स। यही वजह है कि सनी देओल इन दिनों सेलिब्रेशन के मूड में हैं।

इस हफ्ते कट्रीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू की 'फितूर' के अलावा पुलकित सम्राट, यामी गौतम की 'सनम रे' रिलीज हुई है। इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। क्रिटिक्स ने भी इन दोनों फिल्मों को एवरेज बताया। इसीलिए सनी की 'घायल वन्स अगेन' दूसरे हफ्ते में भी थिटएर्स पर नजर आ रही है। फिर लोग इस फिल्म को देखने में इंट्रेस्ट भी दिखा रहे हैं।

बता दें कि 'घायल वन्स अगेन' को इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पिछले दो हफ्तों में विदेशों में लगभग 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

सूत्रों की मानें तो सनी देओल जल्द ही 'घायल वन्स अगेन' की सक्सेस पार्टी देने वाले हैं। इस पार्टी के बाद वह दूसरी फिल्म की तैयारी शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि सनी अगली फिल्म में अपने बेटे करण को लॉन्च करेंगे। 'घायल वन्स अगेन' में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी सनी ने ही निभाई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सनी ही करण की डेब्यू फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।