विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 दिसंबर को रिलीज होगी हीरो रीमेक

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 09:10 PM (IST)

जिया खान सुसाइड केस में फंसे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के लिए लगता है आने वाला साल थोड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मंबई। जिया खान सुसाइड केस में फंसे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के लिए लगता है आने वाला साल थोड़ा सुकून वाला होगा। सलमान खान ने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने का निश्चय किया और सुभाष घई की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर हीरो के रीमेक साथ सूरज के फिल्म डेब्यू की तारीख भी निश्चित कर ली है। प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र के मुताबिक फिल्म हीरो रीमेक की शूटिंग 18 फरवरी को शुरू होगी। यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। सलमान ने ये तारीखें लॉक कर दी हैं।

सलमान ने हीरो रीमेक के निर्देशन के लिए निखिल आडवाणी को चुना है जो तेजी से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया निखिल ने घई की फिल्म हीरो को दोबारा लिख लिया है। अब इसका प्लॉट कुछ अलग है। किरदार अलग हैं। हीरो किशन जिसे जैकी श्रॉफ ने निभाया था अब ज्यादा आक्रामक और शहरी है। सलमान एक्शन में और अधिक नयापन चाहते हैैं।

जैकी श्रॉफ इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस कर सकते हैं। सूरज के पिता आदित्य पंचोली कहते हैं, इससे अच्छा डेब्यू मेरे बेटे का नहीं हो सकता। सलमान और उनकी टीम ने सूरज का पूरा चार्ज ले लिया है। जरीना और मैंने सूरज को पूरी तरह से उनके हाथों में दे दिया है।

आदित्य के मुताबिक सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया की केमेस्ट्री जोरदार है। वे कहते हैं मैं सुनील और उनके परिवार को वषरें से जानता हूं। वे हमारे परिवार की तरह है। आथिया मेरी बेटी की तरह है। वे दोनों एक साथ एक्टिंग वर्कशॉप कर रहे हैं। वे एक साथ सेन्सेशनल नजर आते हैं।

पढ़ें: चार महीने में सुमित की तीसरी फिल्म

अंडर 30 की लिस्ट में साइरस, बीबर

पॉप स्टार माइली साइरस और जस्टिन बीबर को फोर्ब्स 30 अंडर 30 की सूची में शामिल किया गया है। यह दुनिया में बदलाव लाने वाले 30 साल से अंदर की उम्र वाले प्रतिभाशाली कलाकारों की सूची है।

ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस का नाम भी इसमें शामिल हैैं। 19 साल के बीबर ने पिछले दो सालों में 113 मिलियन डॉलर की कमाई की है और 21 की उम्र वाली साइरस ने हाल की एलबम बैंर्गज की 2,70,000 कॉपीज पहले सप्ताह में ही बिक गई। इस सूची में म्यूजिक कैटेगरी में जगह पाने वाले अन्य कलाकारों में ब्रूनो मार्स, लेडी गागा, वन डायरेक्शन, कैटी पेरी, ड्रेक और लार्डे हैं। 23 साल की लॉरेंस को सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में उनकी परफॉमर्ेंस के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी हासिल हुई। हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में उनका भी नाम है। खबर है कि द हंगर गेम्स कैचिंग फायर से 10 मिलियन डॉलर की कमाई हुई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।