विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हाईवे' को याद कर आज भी आलिया भट्ट के खड़े हो जाते हैं रोंगटे

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 21 Feb 2016 04:10 PM (IST)

उस समय को याद करते हुए आज भी आलिया भट्ट के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस बात का खुलासा भी खुद आलिया ने ही किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'हाईवे' याद आ गई। रविवार को फिल्म की रिलीज को पूरे दो साल हो गए। यह एक रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म थी, जिसमें आलिया का अपहरण हो जाता है मगर उन्हें बाद में अपहरणकर्ता से ही प्यार हो जाता है।

देखिए शाहरुख और आलिया की फिल्म के सेट से लीक हुई ये पहली तस्वीर!

उस समय को याद करते हुए आज भी आलिया के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस बात का खुलासा भी खुद आलिया ने ही किया। दरअसल, उन्होंने टि्वटर पर अपने फैंस के साथ इसे शेयर किया। आलिया ने लिखा, ''हाईवे' को दो साल हो गए हैं। वो सफर और वो अनुभव आज भी मेरे रोंगटे खड़े कर देता है। आप लोगों के प्यार ने मेरा दिन, मेरा साल और मेरा जीवन बना दिया।'

'नीरजा' की साहसिक कहानी ने छुआ दर्शकों का दिल, कमा लिए इतने करोड़

आपको बता दें कि आलिया की इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। जबकि उनके साथ रणदीप हुडा ने लीड रोल निभाया था। फिलहाल आलिया की अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' है। इसमें उनके साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान नजर आएंगे। शाहरुख खान के साथ भी आलिया गौरी शिंदे की अगली फिल्म में दिखेंगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है।