विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमेश रेशमियां की पत्‍नी कोमल ने तलाक की वजह पर तोड़ी चुप्‍पी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 10 Dec 2016 11:07 AM (IST)

कुछ दिनों पहले खबर आई कि हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी कोमल रेशमिया से 22 साल पुराना रिश्ता तोड़ रहे हैं। हिमेश और सोनिया का अफेयर इस रिश्ते के खत्म होने का कारण बताया जा रहा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हिमेश रेशमियां और उनकी पत्नी कोमल के तलाक की जो वजह सामने आ रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। कोमल ने साफ कर दिया है कि हिमेश से उनके तलाक की वजह सोनिया कपूर नहीं हैं। बताया जा रहा है कि हिमेश और कोमल पिछले कुछ समय से साथ में नहीं रह रहे हैं। पिछले दिनों इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक की अर्जी बांद्रा कोर्ट में दी है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई कि हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी कोमल रेशमिया से 22 साल पुराना रिश्ता तोड़ रहे हैं। हिमेश और सोनिया का अफेयर इस रिश्ते के खत्म होने का कारण बताया जा रहा था। अब इस मुद्दे पर कोमल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'सोनिया मेरे तलाक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वह तो हमारी फैमिली फ्रेंड की तरह हैं। इसलिए उन्हें बीच में लाना सही नहीं है।'

हिमेश रेशमिया का अपनी पत्नी से अलगाव , दी तलाक की अर्ज़ी

कोमल ने ये भी कहा कि हिमेश की फैमिली उनकी अपनी है और वो उन्हें बहुत प्यार करती हैं। उधर जब हिमेश से उनके तलाक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिश्ते में एक-दूसरे का आदर करना बहुत जरूरी होता है और इसीलिए हम अलग हो रहे हैं। हमारे परिवार वालों ने भी तलाक को स्वीकार कर लिया है।