विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने निभाई दोस्ती, हिमेश को दिलाया काम

By Edited By:
Updated: Fri, 27 Sep 2013 11:29 AM (IST)

अभिनेता सलमान खान, संगीतकार हिमेश रेशमिया और निर्माता सूरज बड़जात्या की तिकड़ी अगर एक फिल्म में नजर आए तो बात ही बन जाए। जी हां 16 साल बाद एक साथ फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता सलमान खान, संगीतकार हिमेश रेशमिया और निर्माता सूरज बड़जात्या की तिकड़ी अगर एक फिल्म में नजर आए तो बात ही बन जाए। जी हां 16 साल बाद एक साथ फिल्म में वापसी करने वाले सलमान खान और सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में हिमेश रेशमिया ही संगीत देने वाले हैं।

पढ़ें : भाई बनेंगे बड़े भैया, 16 साल बाद करेंगे डबल रोल

सूत्रों ने बताया कि सूरज बड़जात्या ने हिमेश के लिए हामी भर दी है। फिल्म के प्रोडक्शन का काम अगले साल से शुरू हो जाएगा और साल 2015 की दीवाली तक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि अब तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। राजश्री प्रोडक्शन ने बताया कि हिमेश फिल्म का म्यूजिक देंगे और इरशाद कामिल गानों के बोल लिखेंगे। राजश्री प्रोडक्शन के सभी गाने क्लासिकल संगीत पर आधारित होते हैं। राजश्री प्रोडक्शन और सलमान खान साथ मिलकर कई सारी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन काफी समय से दोनों की जोड़ी पर्दे पर नहीं दिखी है।

गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है। हिमेश ने सलमान खान की कई हिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। एक बार फिर दोनों साथ काम करेंगे। हिमेश रेशमिया सलमान की एक और फिल्म किक में भी म्यूजिक दे रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर