विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्घटना से पहले दोस्तों संग बार गए थे सलमान

By Edited By:
Updated: Tue, 20 May 2014 12:27 AM (IST)

सलमान खान के खिलाफ चर्चित हिट एंड रन मामले में एक-एक कर गवाह अदालत में पेश हो रहे हैं। सोमवार को महानगर के एक फाइव स्टार होटल के बार में वेटर के तौर प ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के खिलाफ चर्चित हिट एंड रन मामले में एक-एक कर गवाह अदालत में पेश हो रहे हैं। सोमवार को महानगर के एक फाइव स्टार होटल के बार में वेटर के तौर पर काम करने वाले मलय बाग ने कोर्ट को बताया कि दुर्घटना वाली रात अभिनेता सलमान खान दोस्तों के साथ बार में आए थे और उसने उन लोगों को शराब परोसी थी। सलमान पर आरोप है कि 28 सितंबर, 2002 की रात उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला चल रहा है। दोषी पाए जाने पर उन्हें दस साल तक की कैद हो सकती है। मलय जेडब्ल्यू मैरियट होटल के 'जेन बार' में काम करते हैं। उन्होंने सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे को बताया कि सलमान और उनके दोस्तों को उन्होंने ही शराब परोसी थी। लेकिन, उन्हें याद नहीं कि सलमान ने शराब पी थी या नहीं। अभियोजन पक्ष कोर्ट को यह बताने की कोशिश कर रहा था कि दुर्घटना वाली रात सलमान शराब के नशे में थे।

एक अन्य गवाह कांस्टेबल लक्ष्मण मोरे ने बताया कि दुर्घटना वाली रात वह सलमान के घर पर तैनात थे। आधी रात के बाद तीन बजे एक व्यक्ति ने मोरे को बताया कि सलमान दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां सलमान नहीं थे। दो-तीन मिनट इंतजार के बाद वह वापस लौट गए।

पढ़ें: सलमान के जेल जाने से किन सितारों को होगा फायदा

पढ़ें: सलमान के जेल जाने पर हो सकता है 500 करोड़ रुपए का नुकसान