विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले हफ़्ते में 'पोस्टर बॉयज़' और 'डैडी' पर भारी हॉलीवुड फ़िल्म IT, कमाये इतने करोड़

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 02:26 PM (IST)

'इट' ने ओपनिंग वीकेंड में भी इन दोनों फ़िल्मों से बेहतर कलेक्शन (7.52 करोड़) किया था। इट सात बच्चों की कहानी है।

पहले हफ़्ते में 'पोस्टर बॉयज़' और 'डैडी' पर भारी हॉलीवुड फ़िल्म IT, कमाये इतने करोड़
पहले हफ़्ते में 'पोस्टर बॉयज़' और 'डैडी' पर भारी हॉलीवुड फ़िल्म IT, कमाये इतने करोड़

मुंबई। सनी देओल और बॉबी देओल की 'पोस्टर बॉयज़' और अर्जुन रामपाल की 'डैडी', दोनों फ़िल्मों पर भारी पड़ी है हॉलीवुड हॉरर फ़िल्म 'IT', जिसने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में तगड़ी कमाई की है।

ट्रेड जानकारों के मुताबिक़ 'पोस्टर बॉयज़' और 'डैडी' के साथ रिलीज़ हुई 'इट' ने 8 सितंबर से 14 सितंबर तक 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि 'पोस्टर बॉयज़' ने 11.20 करोड़ जमा किये, वहीं 'डैडी' के एक हफ़्ते का कलेक्शन 7 करोड़ से भी कम बताया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि 'इट' ने ओपनिंग वीकेंड में भी इन दोनों फ़िल्मों से बेहतर कलेक्शन (7.52 करोड़) किया था। इट सात बच्चों की कहानी है, जो ख़ुद को लूज़र्स क्लब कहते हैं। इन बच्चों की ज़िंदगी सामान्य नहीं है क्योंकि दूसरे शरारती बच्चों के साथ इनकी ज़िंदगी में 'इट' का भी ख़ौफ़ है। देश में इस साल रिलीज़ होने वाली ये दूसरी हॉलीवुड हॉरर फ़िल्म है। 

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर कितने खनके सिमरन के कंगना, जानकर लगेगा ज़ोरदार झटका

18 अगस्त को 'एनाबेल क्रिएशंस' रिलीज़ हुई थी, जिसने अच्छा कलेक्शन किया था। इस फ़िल्म ने 5 करोड़ की ओपनिंग लेकर लगभग 36 करोड़ जमा किये थे। वहीं, 44.50 करोड़ जमा करके ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी। 'एनाबेल' दुनियाभर में हिट हॉरर फ्रेंचाइजी है। ख़ास बात ये है कि 'एनाबेल क्रिएशंस' के साथ आयी 'बरेली की बर्फ़ी' 33 करोड़ के आस-पास जमा कर सकी।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।