यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकअप के 4 दिन बाद इस एक्टर की गर्लफ्रेंड ने दे दी जान
खबर है कि एक जाने माने हॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड की मौत हो गई है। इस हादसे से चार दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। बात कर रहे हैं स्टार एक्टर जिम कैरी की, जिनकी गर्लफ्रेंड कैथरिअोना व्हाइट की मंगलवार को मौत हो गई। उनकी उम्र 30 साल

लॉस एंजिलिस। खबर है कि एक जाने माने हॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड की मौत हो गई है। इस हादसे से चार दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। बात कर रहे हैं स्टार एक्टर जिम कैरी की, जिनकी गर्लफ्रेंड कैथरिअोना व्हाइट की मंगलवार को मौत हो गई। उनकी उम्र 30 साल थी। कैथरिओना की लाश उनके अपॉर्टमेंट में मिली।
सुशांत और अंकिता की शादी अगले साल, बड़े जलसे की है तैयारी
लाश के पास कई ड्रग्स पड़े मिले हैं। माना जा रहा कि ड्रग के ओवरडोज से उनकी मौत हुई। यह घटना सोमवार की रात की हो सकती है। पुलिस फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है। सूत्रों का कहना है कि कैथरिअोना ने मरने से पहले एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि 24 सितंबर को जिम से दूसरी बार उनका ब्रेकअप हुआ था। गर्लफ्रेंड की मौत पर उन्होंने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'प्यारी स्वीट कैथरिओना की मौत से मैं हैरान और बेहद दुखी हूं। वो इस दुनिया के लिए बेहद सेंसेटिव थीं। उन्हें प्यार करना और उनका प्यार पाना सुखद एहसास था।'
इनके साथ काजोल की बरसों पुरानी दोस्ती में आई दरार!
जिम की यह गर्लफ्रेंड आइरिश थीं। वो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं। 53 साल के जिम से उनकी मुलाकात लगभग तीन साल पहले हुई थी और पिछले हफ्ते ही दोनों अलग हो गए। कैथरिओना ने 24 सितंबर को अपने फॉलोअर्स को ट्विटर से जाने की बता कही थी। उन्होंने ट्वीट किया था ' मैं ट्विटर से हट रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं हमेशा आप लोगों के लिए प्यारी और करीब रही।'

