विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन ने सुजैन को गोवा में ऐसे दिया 'चकमा'!

By SumanEdited By:
Updated: Wed, 29 Oct 2014 09:33 AM (IST)

रितिक रोशन गोवा में अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रितिक ने वहां जाने का अपना ऐसा समय

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन गोवा में अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रितिक ने वहां जाने का अपना ऐसा समय तय किया कि वो सुजैन खान से न मिल सकें, जिनसे वो पिछले दिनों अलग हो गए हैं। सुजैन ने रविवार को गोवा में अपना जन्मदिन मनाया।

कंधे की चोट से जूझ रहे रितिक यहां अपने बेटों रिदान और रेहान के साथ खेलते नज़र आए। एक सूत्र ने कहा, 'सुजैन ने अपने परिवार और बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। सुजैन और उनका परिवार एक फैमिली गेट टुगेदर के लिए दिवाली से गोवा में थे। लेकिन सुजैन रविवार की रात को अपनी बहन फराह खान अली के साथ मुंबई लौट गईं। उसके अगले दिन रितिक बच्चों से मिलने के लिए यहां पहुंचे।'

सूत्रों ने बताया कि रिदान और रेहान सुजैन के भाई जाएद खान और उनके परिवार के साथ यहां थे। शादी टूटने के बाद भी रितिक और सुजैन के परिवार के बीच अच्छे रिश्ते हैं। इस महीने के अंत तक दोनों का तलाक हो सकता है।

पढ़ेंः रितिक रोशन को करना होगा आराम

पढ़ेंः फिटनेस पर किताब लिखेंगे रितिक रोशन