विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की ब्यूटी पर होने वाला खर्च जानकर रह जाएंगे दंग

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 26 Sep 2016 02:37 PM (IST)

प्रियंका चोपडा़ अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए काफी पैसे खर्च करती हैं, तभी तो वो इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड पर राज कर रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। आज रात से उनका पहला इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' ऑन एयर हो रहा है, लेकिन इन सब के बीच आपको उनसे जुड़ी एक दिलचस्प बात से रुबरु कराते हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

रितिक-कंगना विवाद पर राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा सच जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रियंका जिनती बोल्ड और सेक्सी हैं, उतनी ही वो खूबसूरत भी हैं और अपनी ब्यूटी को निखारने के लिए वो काफी पैसे खर्च करती हैं। खबरे हैं कि प्रियंका अपनी ब्यूटी पर हर महीनें करीब1 लाख रुपए खर्च करती हैं। उनकी स्किन केयर प्रोडक्ट 42000 रूपए का आता है। उनका मेकअप और हेयरकेयर पर खर्चा करीब 38000 है, जिसमें तमाम तरह के शैम्पू, कंडीशनर और सिरम आते हैं। इसके अलावा उनका परफ्यूम 13000 का है।

'अन्ना: किसन बाबूराव हजारे' का ट्रेलर रिलीज, दिखीं संघर्ष की झलकियां

बता दें हाल ही में प्रियंका फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में पहली भारतीय अभिनेत्री के तौर पर शामिल की गई हैं। टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर अभिनय में शुरुआत करने वाली प्रियंका को लिस्ट में आठवां स्थान मिला। उनकी कमाई एक करोड़ डॉलर आंकी गई है। बता दें प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। ये प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म होगी।