विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुजैन नहीं तो किसके साथ रितिक ने मनाया 'वेलेंटाइन डे'?

By Edited By:
Published: Sat, 15 Feb 2014 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2014 10:17 AM (IST)

पिछले 17 सालों से रितिक वेलेंटाइन के खास मौके पर अपने प्यार यानी पत्नी सुजैन के साथ ही रहते हैं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले 17 सालों से रितिक वेलेंटाइन के खास मौके पर अपने प्यार यानी पत्नी सुजैन के साथ ही रहते हैं, लेकिन इस साल रितिक का वेलेंटाइन सुजैन के बगैर ही बीता। रितिक ने सुजैन के साथ तो नहीं लेकिन अपने बच्चों के साथ ये दिन सेलेब्रेट किया। इस खास दिन के लिए रितिक शूटिंग छोड़ मुंबई आए। वो कहते हैं न कि प्यार के कई स्वरुप होते हैं। कोई भी रिश्ता हो बस प्यार होना चाहिए।

पढ़ें : तीन दिन के काम को रितिक ने एक दिन में निपटाया

पिछले साल बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से सुजैन रितिक से अलग रहती हैं, लेकिन बच्चों के लिए रितिक का प्यार कम नहीं हुआ। इसलिए इतने खास मौके पर रितिक उनके ही साथ थे।

पढ़ें : तो अब शुद्धि के साथ नहीं होंगे रितिक

रितिक इन दिनों फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इस खास दिन को अपने बच्चों के साथ मनाने के लिए वे शिमला से मुंबई आए। उन्होंने तीन दिन की शूटिंग को एक दिन में खत्म किया और मुंबई के लिए रवाना हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।