विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन ने पूरा किया अपने इस डाई-हार्ड फैन का ये सपना

By ManojEdited By:
Updated: Fri, 23 Sep 2016 07:03 PM (IST)

रितिक का संगीत के प्रति हमेशा से ही लगाव रहा है। उनके दादा रोशन जाने माने संगीतकार थे। रितिक के मुताबिकसंगीत उनके खून में दौड़ रहा है और संगीत के जुड़े लोगों के लिए उनके दिल में ख़ास सम्मान है।

News Article Hero Image

मुंबई। फ़िल्मी सितारे ये जानते हैं कि वो अपने फैन्स के चलते ही ऊंचे मुकाम तक पहुंचते हैं इसलिए जब भी मौका मिलता है अपने फैन्स को निराश नहीं करते। ऐसा ही कुछ रितिक रोशन ने भी किया जब वो मिले अपने एक सिंगर फैन से।

रितिक ने अपनी फिल्म काबिल के सेट पर कोलकाता के 21 साल के कुशल पॉल से मुलाकात की। स्पेशल ये है कि कुशल एक सिंगर है और उसने इस साल टीवी शो 'सारेगामापा' की ट्राफी जीती है।उसका सपना था कि वो एक दिन रितिक से मिल कर उसके सामने गाना गाये। रितिक को पिछले दिनों जब ये बात पता चली तो उन्होंने अपना समय निकल कर इस फैन को मिलने बुलाया। रितिक ने कुशल को अपने वेनिटी वैन में बुलाया और बातें की। तस्वीर भी खिंचवाई। इस मौके पर कुशल ने रितिक को उनकी फिल्म बैंग बैंग के गाने सुनाये।

अपने 'शिवाय ' के लिए आखिर ये काम भी कर दिया काजोल ने

रितिक का संगीत के प्रति हमेशा से ही लगाव रहा है। उनके दादा रोशन जाने माने संगीतकार थे। रितिक के मुताबिकसंगीत उनके खून में दौड़ रहा है और संगीत के जुड़े लोगों के लिए उनके दिल में ख़ास सम्मान है।