विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इसलिए पास आए रितिक-सुजैन

By Edited By:
Published: Wed, 02 Apr 2014 03:57 PM (IST)

भले ही बॉलीवुड की इस जोड़ी का तलाक हो गया है लेकिन आज भी कुछ तार इन्हें जोड़े हुए है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही बॉलीवुड की इस जोड़ी का तलाक हो गया है लेकिन आज भी कुछ तार इन्हें जोड़े हुए है। तभी किसी न किसी बहाने से दोनों मिल ही जाते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सुजैन खान रोशन और रितिक रोशन की।

रितिक और सुजैन को अलग हुए कई महीने हो गए हैं, लेकिन आज भी किसी न किसी वजह से दोनों का आमना-सामना हो ही जाता है। एक बार फिर दोनों बेटे रेहान के जन्मदिन के बहाने मिले। सूत्रों ने बताया कि दोनों अपने बेटे के लिए करीब आए। ये एक थीम पार्टी थी। कुछ पल के लिए दोनों ने अपनी दूरियां कम कर ली।

ये पार्टी मुंबई के वर्सोवा में एक गार्डेन के पास आयोजित हुई। सुजैन ने ही पूरी पार्टी का आयोजन किया था। वे पार्टी की होस्ट थीं और रितिक ने मेहमानों का खास खयाल रखा था। दोनों काफी समय बाद मिले थे। कुछ दिनों पहले इसी तरह से अपने बच्चे के स्कूल फंक्शन के लिए दोनों आमने-सामने आए थें।

पढ़ें : फरहान के नक्शे कदम पर चल रहे हैं रितिक

पढ़ें : सुजैन ने की लेट नाइट पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।