विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यामी गौतम के इस अंदाज़ ने बढ़ा दी है रितिक रोशन की बेकरारी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 07:14 AM (IST)

काबिल की सीधी-सादी सू अब गुस्सैल अन्नू करकरे बन चुकी है, जिसकी तरफ देखना भी किसी मुसीबत को इनवाइट कर सकती है।

यामी गौतम के इस अंदाज़ ने बढ़ा दी है रितिक रोशन की बेकरारी
यामी गौतम के इस अंदाज़ ने बढ़ा दी है रितिक रोशन की बेकरारी

मुंबई। काबिल में रितिक रोशन ने यामी गौतम का मोहब्बत से भरा अंदाज़ देखा था, मगर सरकार 3 में यामी जैसे बिल्कुल बदल गई हैं। इसीलिए रितिक अपनी सू का गुस्सैल अंदाज़ देखने के लिए बेकरार हैं।

जनवरी में रिलीज़ हुई काबिल में यामी और रितिक ने ब्लाइंड रोल्स निभाए थे। दोनों में प्यार हो जाता है और शादी कर लेते हैं, लेकिन कुछ बुरे लोगों को इनकी ख़ुशियां रास नहीं आतीं। अपने साथ हुए एक हादसे के बाद यामी का किरदार सुसाइड कर लेता है, जिसका बदला रितिक का किरदार लेता है। मगर सरकार 3 में यामी का ट्रांस्फॉर्मेशन हो गया है। काबिल की सीधी-सादी सू अब गुस्सैल अन्नू करकरे बन चुकी है, जिसकी तरफ देखना भी किसी मुसीबत को इनवाइट कर सकता है। पोस्टर पर यामी का ये रूप देखकर इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है, कि उनके तेवर इस काफी तीखे हैं। इसीलिए रितिक ने लिखा है कि वो अपनी सू की दूसरी साइड देखना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बियांड द क्लाउड्स में क्या कर रही हैं नसीरूद्दीन की बेटी हीबा

यामी का ये पहला इंटेंस करेक्टर है। अब तक उन्होंने ज़्यादार रोमांटिक रोल्स ही निभाए हैं। सरकार 3 में अमिताभ बच्चन, अमित साध, जैकी श्रॉफ़ और मनोज बाजपेयी जैसे दमदार एक्टर्स के साथ यामी को स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौक़ा मिला है। 

इसे भी पढ़ें- आयुष्मान-भूमि की फ़िल्म शुभ मंगल सावधान का दिल्ली में शुभारम्भ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।