विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: बेटों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं रितिक रोशन

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 05:35 PM (IST)

रितिक रोशन ने कासा वोग मैगजीन के लिए अपने घर का फोटोशूट करवाया है। उनके जुहू स्थित सी-फेसिंग अपार्टमेंट की झलक इस मैगजीन के ब्रांड न्यू एडिशन में दिखाई गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के प्रशंसकों में हमेशा ही ये जानने की उत्सुकता होती है कि उनके फेवरेट स्टार्स कैसे और कहां रहते हैं। तो चलिए रितिक रोशन के प्रशंसकों के लिए हम दिखाते हैं, उनका आलीशान घर जिसकी सजावट देख कर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।

'मोहनजो दारो' के लेटेस्ट प्रोमो में देखिए रितिक का दमदार अवतार

इस प्यारे से घर में रितिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। फोटो में रितिक अपने बेटों रिहान और रिदान के साथ सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं।रितिक ने कासा वोग मैगजीन के लिए अपने घर का फोटोशूट करवाया है। उनके जुहू स्थित सी-फेसिंग अपार्टमेंट की झलक इस मैगजीन के ब्रांड न्यू एडिशन में दिखाई गई है।

रितिक का लैविश अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। उन्होंने अपने घर का पूरा इंटीरियर बेटों की पसंद को ध्यान में रखते हुए करवाया है। घर के फर्नीचर की शॉपिंग उनकी सिस्टर इन लॉ के स्टोर से की गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग देशों में वेकेशन पर गए रितिक ने अपनी पसंद के हिसाब से कई सामान खरीदे हैं।

घर की दीवारों पर जो कोटेशन्स नजर आ रहे हैं, इनमें से कुछ रितिक ने ही लिखे है। इसके अलावा दीवार पर रितिक के साथ उनके बेटो का कोलार्ज भी देखने को मिल रहा है जोकि बेहद खूबसूरत है।

रितिक की 'मोहजो दारो' को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी

दिलचस्प बात ये है कि रितिक और अक्षय कुमार पड़ोसी है, जिसकी फिल्मों की जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर टक्टर देखने को मिलेगी। रितिक की 'मोहनजो दारो' और अक्षय की 'रुस्तम' 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।

तस्वीरें: रंगीन मिजाजी में पापा विजय माल्या से पीछे नहीं हैं सिद्धार्थ