विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन की नखरेबाजी, नहीं दे रहे 'मोहेंजो-दारो' के प्रमोशन को वक्त

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 05:43 PM (IST)

आमतौर पर आजकल सेलेब्रटीज फिल्मों को आखिरी दिन तक प्रमोट करते हैं। बल्कि, अब तो पोस्ट रिलीज प्रमोशंस को भी नहीं छोड़ा जाता। ऐसे में रितिक की बेरुखी समझ से परे है।

News Article Hero Image

मुंबई। 'मोहेंजो-दारो' की रिलीज को सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन ऐसी खबर आ रही है, जो फिल्म के लिए अच्छी नहीं है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें, तो रितिक फिल्म के प्रमोशंस को वक्त नहीं दे रहे हैं।

अगर अक्षय कुमार से तुलना करें, तो रितिक ने अपनी फिल्म का उतना प्रमोशन नहीं किया है। सोशल मीडिया में भी 'मोहेंजो-दारो' 'रुस्तम' से पिछड़ी हुई है। अक्षय ने काउंटडाउन चेलेंज शुरू करके तमाम सेलेब्रटीज को अपनी फिल्म से जोड़ लिया। पिछले कई दिनों से सेलेब्रटीज तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं, जिनके जरिए वो 'रुस्तम' को देखने की अपील करते हैं। वहीं सेलेब्रटी सपोर्ट के मामले में रितिक पीछे रह गए हैं। ऐसे में आखिरी दौर के प्रमोशन के लिए रितिक की नखरेबाजी फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता।

ऑफिस आओ रितिक रोशन, किसने और क्यों कहा?

आमतौर पर आजकल सेलेब्रटीज फिल्मों को आखिरी दिन तक प्रमोट करते हैं। बल्कि, अब तो पोस्ट रिलीज प्रमोशंस को भी नहीं छोड़ा जाता। ऐसे में रितिक की बेरुखी समझ से परे है। 'मोहेंजो-दारो' सिंधु घाटी सभ्यता के दौर में सेट प्रेम कहानी है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म से पूजा हेगड़े डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

मोहेंजो-दारो की कहानी मेरी जुबानी: अक्षयादित्य लामा